Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Stock Market: होली के बाद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, IndusInd बैंक के शेयर उछले, फार्मा और ऑटो सेक्टर में भी तेजी

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, सेंसेक्स 74,550 के आसपास बना हुआ है और मुनाफावसूली के कारण इसकी गति धीमी हो गई है.

stock market

Stock Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में फार्मा और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 504.88 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 74,333.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 164.00 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 22,561.20 पर पहुंच गया.

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, सेंसेक्स 74,550 के आसपास बना हुआ है और मुनाफा वसूली के कारण इसकी गति धीमी हो गई है. इंडेक्स को 73,600 के स्तर पर शॉर्ट-टर्म सपोर्ट मिला है, जिसे अभी बनाए रखने की जरूरत है.

अभी और तेजी आने के अनुमान

पीएल कैपिटल ग्रुप की तकनीकी शोध उपाध्यक्ष वैशाली पारेख ने कहा, “आने वाले दिनों में और तेजी का अनुमान लगाने के लिए 75,000 लेवल से आगे एक निर्णायक कदम उठाना जरूरी है. आज सेंसेक्स के लिए सपोर्ट 22,300 के लेवल पर देखा जा रहा है, जबकि प्रतिरोध 22,600 के स्तर पर देखा जा रहा है.”

इस बीच, निफ्टी बैंक 259.95 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 48,320.35 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 183.30 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 48,308.40 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 62.15 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 14,959.50 पर था.

विशेषज्ञों ने कहा कि निकट भविष्य में बाजार का रुझान स्थिर रहने की संभावना है. एफआईआई आउटफ्लो में लगातार गिरावट का ट्रेंड और पिछले सप्ताह अमेरिका के मुकाबले भारत का बेहतर प्रदर्शन सकारात्मक कारक हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, इस पॉजिटिव ट्रेंड को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि में 6.2 प्रतिशत का उछाल, जनवरी में आईआईपी में 5 प्रतिशत का उछाल और फरवरी में सीपीआई मुद्रास्फीति में 3.61 प्रतिशत की गिरावट से सपोर्ट मिला है.

इन शेयर्स ने लगाई छलांग

सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स रहे. जबकि इंफोसिस, जोमैटो, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स रहे.

पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.65 प्रतिशत चढ़कर 41,488.19 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.13 प्रतिशत बढ़कर 5,638.94 पर और नैस्डैक 2.61 प्रतिशत बढ़कर 17,754.09 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में बैंकॉक और जकार्ता लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. जबकि जापान, सोल, चीन और हांगकांग हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- होली से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, दो दिन की गिरावट के बाद इस कंपनी के शेयर्स में उछाल

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 मार्च को 792.90 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,723.82 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital