Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इकोनॉमिक सर्वे से पहले हरे निशान में खुला भारतीय Share Market, ऑटो और आईटी स्टॉक्स में तेजी

ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी बनी हुई है. बाजार के जानकारों के मुताबिक, केंद्रीय बजट घोषणाओं के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है.

Indian Stock Market

Stock Market: संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश होने से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर हरे निशान में खुले. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है. सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 106.57 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,866 और निफ्टी 59.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,306 पर था.

11 बजे पेश होगा आर्थिक सर्वे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इकोनॉमिक सर्वे संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा. यह काफी महत्वपूर्ण सर्वे होता है. इसमें पिछले एक साल में देश की वित्तीय सेहत की स्थिति की जानकारी मिलती है. साथ ही इकोनॉमिक ट्रेंड, चुनौतियों और अवसरों के बारे में बताया जाता है.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 457.55 अंक या 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,171 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143.30 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,703 था.

इन सेक्टर्स में तेजी

ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी बनी हुई है. पीएसयू बैंक, फाइनेंसियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है.

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाइटन, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचयूएल और आईटीसी टॉप गेनर्स हैं. भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई टॉप लूजर्स हैं.

बाजार के जानकारों के मुताबिक, केंद्रीय बजट घोषणाओं के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है और जिन प्रमुख क्षेत्रों पर नजर रहेगी उनमें रेलवे, बुनियादी ढांचा, उर्वरक, कपड़ा और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Budget 2025: बजट से मिलेगी राहत या कटेगी जेब! ये 7 बड़े ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman

एशियाई बाजार में तेजी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. टोक्यो और जकार्ता में तेजी है. वहीं, बैंकॉक के बाजार लाल निशान में है. अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए. कच्चे तेल में बढ़त बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.35 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रडू 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital