Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Apple: भारत में होगी अब IPhone की मैन्युफैक्चरिंग, कीमत भी होने वाली है कम!

Apple: फॉक्सकॉन अप्रैल 2024 से कर्नाटक में आईफोन का निर्माण शुरू करने जा रही है. राज्य सरकार ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है.

iphone

iPhone

Apple: फॉक्सकॉन अप्रैल 2024 से कर्नाटक में आईफोन का निर्माण शुरू करने जा रही है. राज्य सरकार ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है. सरकार ने कहा कि कारखाने के लिए जमीन 1 जुलाई तक फॉक्सकॉन को सौंप दी जाएगी. बताया गया है कि इससे देश में करीब 50 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी. जानकारी के अनुसार, एप्पल का यह प्रोजेक्ट करीब 13000 करोड़ रुपये का है.

कर्नाटक युनिट से 20 मिलियन आईफोन बनाने का लक्ष्य

बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन ने कर्नाटक युनिट से 20 मिलियन आईफोन बनाने का लक्ष्य रखा है. इससे पहले देश में आईफोन चीन से आयात किए जाते थे. कोरोना के बाद लगाए लॉकडाउन से चीन में आईफोन के उत्पाद पर गहरा असर पड़ा. कंपनी नुकसान से बचने के लिए अब चीन से दूर भारत में अपना यूनिट लगा रही है. इससे रिलेटेड सारी कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी हैं. फॉक्सकॉन अब अप्रैल 2024 से प्रोडक्शन स्टार्ट करने जा रही है. बताते चलें कि देश में आईफोन के निर्माण से इसके कीमत में भी कमी आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest