Bharat Express DD Free Dish

तेलंगाना की तरक्की के साथ अदानी ग्रुप की कदमताल, करण अदानी ने बताय प्लान

Karan Adani In Telangana: तेलंगाना में अदानी ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदानी ने राज्य के साथ बढ़ती साझेदारी और आने वाले बड़े निवेशों का खुलकर रोडमैप पेश किया.

Karan Adani In Telangana Rising Global Summit 2025 Know His Plan

Karan Adani In Telangana: तेलंगाना में आयोजित तेलांगना राइजिंग ग्लोबल समिट 2025 (Telangana Rising Global Summit 2025) में अदानी ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदानी ने राज्य के साथ बढ़ती साझेदारी और आने वाले बड़े निवेशों का खुलकर रोडमैप पेश किया. उन्होंने कहा कि बीते दशक में भारत ने जो बदलाव देखा है, वही तेजी अब तेलंगाना में दिख रही है. नीति, उद्योग, टेक्नोलॉजी और बेहतर शासन ने राज्य को देश का सबसे उभरता आर्थिक इंजन बना दिया है.

करण अदानी ने कहा कि तेलंगाना आज न सिर्फ भारत का इनोवेशन हब है, बल्कि दुनिया की टॉप कंपनियों का पहला चुनाव बन चुका है. फार्मा, लाइफ साइंसेज, एयरोस्पेस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और मेडिटेशन जैसे क्षेत्रों में तेलंगाना का तेज उभार अद्भुत है. उन्होंने साफ कहा ‘तेलंगाना राइजिंग है.’

तेलंगाना की का ‘पीपल-फर्स्ट’ मॉडल

करण अदानी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ‘पीपल-फर्स्ट’ नीति की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि समावेशी विकास, निवेश आकर्षण और पारदर्शी शासन ने राज्य की तरक्की को नई दिशा दी है.

अदानी समूह का बढ़ता निवेश

अपने संबोधन में आगे करण अदानी ने बताया कि ग्रुप ने हाल के वर्षों में तेलंगाना में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 7,000+ लोगों को रोजगार मिला है. प्रमुख निवेश शामिल हैं-

  • हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर
  • राज्य की ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने का प्रोजेक्ट
  • डिफेंस एवं एयरोस्पेस में बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब
  • सबसे बड़ा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब (1,500 युवाओं को नौकरी)

डिफेंस में समूह का निवेश

अदानी डिफेंस ने हैदराबाद में भारत का पहला लॉन्ग-एंड्योरेंस UAV (ड्रोन) मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाया है. यह सुविधा भारतीय सेनाओं और कई देशों के लिए UAVs बनाती है और 1,500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रही है. इसके साथ ही डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम उठाते हुए समूह ने 48 MW ग्रीन डेटा सेंटर बना रही है. यह AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग का भविष्य मजबूत करेगा.

तेलंगाना में कंस्ट्रक्शन बूम

लॉजिस्टिक्स और हाईवे डेवलपमेंट के लिए समूह 4,000 करोड़ का निवेश कर रहा है. अदानी ग्रुप ने राज्य में 100+ किमी हाईवे नेटवर्क विकसित किया है. इससे मनचेरियल, सुर्यापेट, कोडाड, खम्मम जैसे जिलों में कनेक्टिविटी सुधरी है. सीमेंट सेक्टर में 2,000+ करोड़ का विस्तार किया है. गनेशपहाड़, तंदूर और देवापुर में 7 MTPA क्षमता बढ़ाई गई. इससे तेलंगाना के कंस्ट्रक्शन बूम को मजबूती मिली.

कहां है दीर्घकालिक निवेश की योजना

  • बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स विस्तार: अदानी ग्रुप तेलंगाना में वर्ल्ड-क्लास सप्लाई चेन सिस्टम लाना चाहता है.
  • हरित ऊर्जा का बड़ा केंद्र: तेलंगाना को ग्रीन एनर्जी हब बनाने की योजना.
  • उन्नत रक्षा निर्माण: ड्रोन, MRO, नेक्स्ट-जनरेशन डिफेंस टेक्नोलॉजी पर फोकस.
  • भारत का अगला AI कैपिटल: अदानी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और तेज विस्तार देगा.

ये भी पढ़ें: कपड़े फाड़े, फोन छीना! तेजू भइया ने तो हद कर दी, बनाई गई समर्थक की न्यूड वीडियो; देखें वायरल पोस्ट

भारत उभरता है तो दुनिया उभरती है

करण अदानी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि भारत के लिए आने वाला दशक ‘सबसे निर्णायक’ होने वाला है और तेलंगाना इस उभार का नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि जब राज्य उभरते हैं, भारत उभरता है और जब भारत उभरता है, दुनिया उभरती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read