Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोने चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए क्या है आज का रेट

भारतीय कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों तेजी दर्ज की गई

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gold Silver Rate Today: भारतीय कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों तेजी दर्ज की गई. जिसका सीधा सा मतलब है कि सर्राफा बाजार में रिटेल खरीदारों को आज इन दोनों मेटल्स को खरीदने के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 57 रुपये की तेजी के साथ 0.10 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है. एमसीएक्स पर सोना 58334 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है. वहीं चांदी की बात करें तो चांदी आज 141 रुपये या 0.20 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रही है. चांदी के रेट आज 70430 रुपये प्रति किलो पर हैं और इसमें नीचे की तरफ अभी तक 70300 रुपये तक के रेट दिख चुके हैं. इसके अलावा आज के ट्रेड में अभी तक चांदी के रेट ऊपर में 70449 रुपये प्रति किलो तक जा चुके हैं. चांदी के ये दाम इसके सितंबर वायदा के लिए हैं.

रिटेल बाजार में सोने की कीमतें –

सोने चांदी के भाव एमसीएक्स के अलावा रीटेल बाजार में भी आज सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. देश की राजधानी दिल्ली में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर तो वहीं देश की आर्थिक राजधानी  मायानगरी मुंबई में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है. कोलकाता में सोने के रेट 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में सोना 59460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital