Larry Ellison: अरबपतियों की लिस्ट में 81 साल के लैरी एलिसन ने एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए है. उनकी सक्सेस स्टोरी के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उनके अरबपति बनने से लेकर गरीबी तक के सफर के बारे में.
पैदा होते ही मां ने छोड़ा
लैरी एलिसन का जन्म जून 1944 में न्यूयॉर्क में हुआ. जन्म के कुछ महीनों बाद ही उनकी मां ने उन्हें रिश्तेदारों को गोद दे दिया. गरीबी में बीता बचपन और पढ़ाई में मन न लगना उनकी शुरुआती पहचान रही. उन्होंने 48 साल की उम्र तक अपनी मां को देखा तक नहीं था.
पढ़ाई छोड़ी, कोडिंग ने बदली किस्मत
शिकागो यूनिवर्सिटी से पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के बाद लैरी कैलिफोर्निया चले गए. यहां अलग-अलग कंपनियों में काम करते हुए उन्होंने कोडिंग और सॉफ्टवेयर की बारीकियां सीखीं. साल 1977 में सिर्फ 2000 डॉलर के साथ अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी बनाई. पांच साल बाद इस कंपनी का नाम बदलकर ओरेकल रखा गया.
ओरेकल की उड़ान और 41% की तेजी
ओरेकल 1986 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई. पिछले हफ्ते कंपनी के तिमाही नतीजों ने शेयर में जबरदस्त उछाल ला दिया. 10 सितंबर को कंपनी के शेयर 41% तक चढ़ गए. इसी तेजी की वजह से लैरी एलिसन की नेटवर्थ एक दिन में 101 अरब डॉलर बढ़कर 393 अरब डॉलर पहुंच गई. इस उछाल ने उन्हें दुनिया का सबसे अमीर इंसान बना दिया और एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: अदाणी पावर को MPPMCL से 800 मेगावाट के Thermal Power Plant से बिजली आपूर्ति के लिए मिला लेटर ऑफ अवॉर्ड
चार दशक तक CEO और अब CTO
एलिसन ने 2014 तक लगभग 40 साल कंपनी के CEO के रूप में काम किया. उसके बाद भी वे ओरेकल से जुड़े रहे और अब कंपनी के चेयरमैन व CTO हैं. साल 2012 में उन्होंने हवाई का लनाई आइलैंड भी खरीद लिया था, जिसका 98% हिस्सा उन्हीं के पास है.
पांच शादियां और दो बच्चे
लैरी एलिसन ने अब तक पांच शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 1967 में हुई, जबकि पांचवीं शादी जोलिन झू से हुई, जो उनसे 47 साल छोटी हैं. उनके दो बच्चे हैं बेटा डेविड एलिसन और बेटी मेगन एलिसन. दोनों हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



