Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

40 नए ट्रैक्टर लाने की महिंद्रा की तैयारी, विदेशी बाजार पर होगा कंपनी का फोकस

Mahindra & mahindra जल्द ही मार्केट में 40 नए ट्रैक्टर्स की एक रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. ये ट्रैक्टर

mahindra

mahindra

Mahindra New 40 Tractor : महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra ) लिमिटेड फिलहाल अपने ट्रैक्टर डिविजन पर फोकस कर रहा है. कंपनी OJA ब्रांड के तहत अपने ट्रैक्टर डिविजन में 40 नए ट्रैक्टर जोड़ने वाली है. ये ट्रैक्टर लाइटवेट ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर बिल्ट है. Mahindra OJA ट्रैक्टर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही मार्केट पर फोकस करेंगे. इंटरनेशनल मार्केट ( International market ) की बात करें तो अमेरिका, जापान और साउथ ईस्ट एशिया जैसे मार्केट्स शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Zerodha के नितिन और निखिल कामथ की दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में एंट्री, FORBES लिस्ट में पहली बार हुए शामिल

महिंद्रा की OJA रेंज तेलंगाना के जहीराबाद ट्रैक्टर फैसिलिटी में तैयार हो रही है. इस फैसिलिटी में कंपनी Yuvo और Jivo ट्रैक्टर बनाती है. इसके अलावा हाल ही लॉन्च हुई प्लस सीरीज को भी कंपनी इसी फैसिलिटी में बनाती है. इस प्लांट में दो शिफ्ट के आधार पर हर साल 1 लाख ट्रैक्टर बनाने की कैपासिटी है.

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल कंपनी के पास 4 सब ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म है. इसमें सब कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट, स्मॉल यूटिलिटी और लार्ज यूटिलिटी शामिल है.

ये भी पढ़ें- गो डिजिट ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, SEBI को सौंपे पेपर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टरों की नई फ्टूचर रेडी रेंज को ग्लोबल ट्रैक्टर प्रोग्राम, K2 के तहत मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चर मशीनरी, जापान और महिंद्रा रिसर्च वैली, महिंद्रा के ऑटो और फार्म क्षेत्र के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की इंजीनियरिंग टीमों द्वारा संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital