MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट
MCX Silver Price Crash: गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार की शुरुआत रेड जोन में हुई और चांदी की कीमत देखते ही देखते नीचे चली गई. MCX Silver Rate में एक ही दिन में 1 किलो का भाव 5000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2.39 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया.
लगातार गिरावट का सिलसिला
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत गिरने लगी और शाम तक यह गिरावट और तेज हो गई. बुधवार को 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 2,44,213 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन गुरुवार को यह घटकर 2,39,302 रुपये पर पहुंच गई. यानी एक झटके में 4911 रुपये की गिरावट दर्ज हुई.
हाई लेवल से बड़ी गिरावट
चांदी की कीमत में गुरुवार को करीब 1.90% की गिरावट दर्ज की गई. इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में MCX पर सिल्वर ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. मौजूदा भाव से तुलना करें तो चांदी अपने हाई से लगभग 1.80 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है.
सोने का भाव भी टूटा
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने (Gold) की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली. बुधवार को 1,53,763 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना गुरुवार को कारोबार के दौरान टूटकर 1,52,948 रुपये पर आ गया. यानी 815 रुपये की गिरावट दर्ज हुई.
ये भी पढ़ें-BRICS 2026: क्यों फंसा है ‘ब्रिक्स करेंसी’ का पेच, जानिए भारत के सामने खड़ी 5 बड़ी चुनौतियां
निवेशकों की चिंता बढ़ी
सोना-चांदी दोनों की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल फैक्टर्स और डॉलर इंडेक्स की चाल इन धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकती है.
ये भी पढ़ें-7 साल बाद भारत आएंगे जिनपिंग, PM मोदी के बुलावे पर BRICS समिट में होंगे शामिल; व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




