Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MGNREGA मजदूरों को मिली गुड न्यूज, सरकार ने किया मजदूरी में बढ़ोत्तरी का ऐलान

DAILY WAGE INCREASED

Edited by Nitish Pandey

नई दिल्ली: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी ( MGNREGA ) अधिनियम यानि मनरेगा  के तहत काम करने वाले मजदूरों के लिए अच्छी खबर है. सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मजदूरी दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है.

कितनी बढ़ी मजदूरी –

मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में 7 रुपये से लेकर 26 रुपये तक का इजाफा की सूजना दी है. मजदूरी की नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी. ये नोटिफिकेशन मनरेगा, 2005  अधिनियम की धारा 6 (1) के तहत जारी किया है. यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि मजदूरी में बढ़ोत्तरी हर राज्य में अलग-अलग हुई है.

इस राज्य में सबसे ज्यादा मजदूरी-

मनरेगा में बदलाव के बाद अब हरियाणा में दिहाड़ी मजदूरी सबसे ज्यादा 357 रुपये हो गई है, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश 221 रुपये प्रति दिन की मजदूरी के साथ सबसे नीचे हैं. यहां एक बात आपको बता दें कि बले ही सबसे ज्यादा मजदूरी हारियाणा में है लेकिन बढ़ोत्तरी की बात करें तो मजदूरी में सबसे ज्यादा इजाफा राजस्थान ने किया है. राजस्थान में मनरेगा की वर्तमान मजदूरी फिलहाल 231 रुपये प्रति दिन है, जो 01 अप्रैल से बढ़कर 255 रुपये प्रति दिन हो जाएगी. जबकि कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर में सबसे कम मात्र 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

क्या है मनरेगा योजना-

मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में लोगों को 100 दिन गारंटी काम देना है ताकि उनको आजीविका सुरक्षा प्रदान की जा सके. इस योजना के तहत 18 या इससे अधिका आयु के लोग अकुशल शारीरिक श्रम के लिए स्वेच्छा से काम करते हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital