Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

SEBI Fined Anil Ambani: सेबी ने पाया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल (RHFL) के प्रमुख मैनेजिंग कमिटी के सदस्यों की मदद से उनसे जुड़ी संस्थाओं को ऋण के तौर पर छिपाकर आरएचएफएल से पैसे निकालने की साजिश रची थी.

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने समय की बाजार जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इंटरटेनमेंट टिकटिंग व्यवसाय का निर्माण किया था.

Foxconn ग्रुप के अगुआ यंग लियू इन दिनों भारत आए हुए हैं. उनकी कंपनी होन हाई टेक्नोलॉजी (Foxconn) ग्रुप ताइवान की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर और अग्रणी ग्लोबल साइंस-टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है.

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन की मेजबानी की. उन्होंने कहा कि इनसे मिलकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उच्चायुक्त कैमरन के विचार स्पष्ट और आकर्षक हैं.

भारतीय शेयर बाजार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उफान पर है. इससे राजनेताओं को भी फायदा हो रहा है. विपक्षी नेता राहुल गांधी को शेयर बाजार से लाखों रुपये का मुनाफा हुआ है.

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘जार्ज सोरोस एंड कंपनी’ के इशारे पर हिंडनबर्ग SEBI की मुखिया पर निराधार आरोप लगाकर एक बार फिर से शॉर्ट सेलिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाने की फ़िराक़ में है. मगर, अब भारतीय शेयर मार्केट पर ज्यादा असर नहीं होगा.

सेबी ने कहा है कि हिंडनबर्ग द्वारा अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सेबी द्वारा विधिवत जांच की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफतौर पर यह माना था कि सेबी ने अडानी समूह से जुड़ी 24 में से 22 जांचें पूरी कर ली हैं.

FDI in India Manufacturing Sector : देश के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 वर्षों (2014-24) में विदेशी इक्विटी निवेश 69% बढ़कर 165.1 अरब डॉलर हो गया है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपर्सन पर लगाए गए आरोपों पर माधबी बुच और उनके पति धवल बुच की ओर से विस्तृत बयान जारी किया गया है. बयान में उन्होंने अडानी ग्रुप के साथ किसी तरह के वित्तीय संबंध से इनकार किया.

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका की बदनाम फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने बड़ी चालाकी दिखाई है, उसने भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगाया, बल्कि अडानी, सेबी और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है.