Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

31 मार्च के बाद भी लिंक करा सकते हैं PAN -Aadhar लेकिन देनी होगी लेट फीस

PAN कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज़ है। इसे आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। आप PAN-Aadhar को लिंक कराने के लिए समय ले सकते हैं लेकिन चुकानी पड़ेगी लेट फीस

क्या आपने अपने PAN कार्ड को आधार से लिंक करा लिया है? टाइम नहीं है लेकिन घबरा रहे की नहीं करा पाए तो क्या होगा? घबराइए नहीं, अब आप ऐसा 31 मार्च, 2023 के बाद भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। PAN कार्ड आयकर संबंधी जरूरतों के लिऐ आपको एक विशेष पहचान देता है। इसको आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। खबरों के अनुसार, सरकार PAN को Aadhar से लिंक कराने की आखिरी डेट को आगे बढ़ा सकती है। यह समय सीमा अगले 2-3 महीनों के लिए बढ़ाई जा सकती है।

PAN-Aadhar लिंक: 31 मार्च 2023 है आखिरी तारीख

PAN कार्ड एक बहुत ज़रूरी फाइनेंशल डॉक्यूमेंट है। PAN को Aadhar से लिंक कराने के लिए CBDT ने 31 मार्च, 2023 आखिरी तारीख तय किया था। अगर आप इस तारीख तक PAN -Aadhar लिंक नहीं करा पाते तो आपको लेट फीस के रूप में 500 और उसके बाद 1000 रुपए कीमत चुकानी होगी। इसी के साथ, तय समय में लिंक नहीं करा पाने पर ये निष्क्रिय हो जायेगा और आप अपने कई ज़रूरी काम नहीं कर पाएंगे। साथ ही, आपको इनोपेरेटिव PAN के इस्तेमाल के लिए जुर्माना भी देना पड़ेगा।

PAN-Aadhar लिंक करने का तरीका

PAN को Aadhar से लिंक कराने का तरीका आसान है। जानिए कैसे कर सकते हैं लिंक:

  •  “ई-फाइलिंग” पोर्टल जो आयकर विभाग द्वारा प्रबंधित होता है, यानी www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाइए।
  • “क्विक लिंक” ऑप्शन में जाकर “आधार लिंक” लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा।
  • उसके बाद अपना पैन नंबर और आधार नंबर भरें।
  • “वैलिडेट” बटन पर क्लिक करें।
  • नाम, जन्मतिथि और पता वेरिफाई होने के बाद, आपको एक “OTP” दिखाई देगा जिसके जरिए लिंक को शुरु कर सकते हैं।
  • अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक होता है तो “आपका आधार पैन से लिंक हो गया है” (” Your Aadhar is linked to PAN”) का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital