Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Rate Today, 24 December 2022: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़े, जानिए नोएडा-गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol and Diesel Rate Today in India, 24 December 2022: कच्चे तेल की कीमतों का असर पेट्रोल-डीजल के दामों में भी देखने को मिल रहा है.

Perol-diesel

Petrol and Diesel Rate Today- पेट्रोल-डीजल

Petrol and Diesel Rate Today, 24 December 2022: कच्चे तेल की कीमतें ग्लोबल मार्केट में काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के लिहाज से यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. बात करें ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की तो ब्रेंट क्रूड में 3.63 प्रतिशत (2.94 डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है और यह 83.92 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा डब्‍ल्‍यूटीआई में 2.67% प्रतिशत (2.07 डॉलर) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 74.29 डॉलर प्रति बैरल की दर से बिक रहा है. रोज की तरह आज भी देश की सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की हैं. इसके अनुसार, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है.

इन राज्यों में यह है आज पेट्रोल-डीजल की दर

हरियाणा में पेट्रोल के दामों में कमी आई है. यहां पेट्रोल 0.28 रुपये सस्ता हुआ है और 97.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है, वहीं डीजल 90.08 प्रति लीटर पर मिल रहा है. पंजाब और ओडिशा के अलावा उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की दरों में कुछ गिरावट आई है. वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल की दर में 0.89 रुपये की बढ़ोतरी हुई है ओर यह 106.85 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, तो डीजल 0.84 रुपये महंगा हुआ है और यह 93.33 रुपये पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल का दाम 0.60 रुपये बढ़कर 103.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है.तो डीजल में 0.59 रुपये की बढ़ोतरी हुई है ओर यह 96.55 रुपये पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़े: Weather Today: दिल्ली में ठंड का कहर, कई राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई बेहद कम, जानिए अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

नोएडा और गाजियाबाद समेत इन शहरों में यह है नया रेट

नोएडा में पेट्रोल का भाव आज के दिन 97 रुपये तो डीजल की दर 90.14 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का दाम 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं लखनऊ में पेट्रोल का रेट 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. पटना में आज के दिन पेट्रोल का दाम 107.24 रुपये तो डीजल की दर 94.04 रुपये प्रति लीटर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital