होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अवातर, वेड, सर्कस (फोटो)
Box Office Report: 2023 की शुरुआत के साथ- साथ दर्शकों को सिनेमाघरों में नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन पहले हफ्ते में ही कोई भी नई बड़ी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दी. ऐसे में बीते हफ्तों रिलीज हुई फिल्में ही थिएटर में लगी रहीं. इन फिल्मों में ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, तो ‘दृश्यम 2’ अभी भी टिकी हुई है. वहीं, ‘सर्कस’ का हाल ओपनिंग डे से ही बेहाल है.
जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. विदेश के साथ ही भारत में भी फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है. रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 24वें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 371.50 करोड़ रुपये हो गया है.
अजय देवगन स्टारर यह फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की रिलीज का सातवां हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. 52वें दिन दृश्यम 2 ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया है. ऐसे में फिल्म की कमाई अब 238.46 करोड़ रुपये हो गई है.
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा सहित कई सितारे नजर आए हैं. लेकिन मल्टीस्टारर होने के बाद भी फिल्म बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पा रही है. ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत करने वाली ‘सर्कस’ को फैंस ने सिरे से नकार दिया है. वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यह अब तक करीब 37 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss: तनाज ने प्रियंका, अर्चना को लगाई फटकार और शिव ठाकरे को कहा बुद्धिमान खिलाड़ी
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म से रितेश ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया है. फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. शनिवार को फिल्म ने 4.53 करोड़ रुपये कमाए, तो रविवार को यह 6 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही. ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 33.52 करोड़ हो गई है.
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…