Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: ब्रेंट क्रूड के भाव में गिरावट, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price Today : ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे में खास बदलाव नहीं आया, लेकिन ब्रेंट क्रूड का भाव अभी 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ही बना हुआ है.

Perol-diesel

Petrol and Diesel Rate Today- पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों मे उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह यानी 9 जनवरी 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक आज यूपी और बिहार सहित कई राज्‍यों में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल के दामों में कोई बदलाव देखने को नही मिला है.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा- ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये लीटर में बिक रहा है, जबकि डीजल 21 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 2 पैसे सस्‍ता होकर 96.56 रुपये पर पहुंच गया, जबकि डीजल में 2 पैसे की गिरावट देखी गई है. जो अब 89.75 रुपये लीटर हो गया है. पटना में भी आज पेट्रोल के दाम में 35 पैसे गिरावट देखी गई है. अब  107.24 रुपये लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल में 32 पैसे की बढ़ोतरी के 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.

यदि हम कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.70 डॉलर गिरकर 79.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 0.63 डॉलर टूटकर 74.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में बदले पेट्रोल के भाव

नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

लखनऊ में पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital