देश

लोकसभा चुनाव से पहले NDA ने बनाई खास रणनीति, आज से सभी सांसदों के साथ PM मोदी करेंगे बैठक, जानिए कैसे हो रही तैयारी

NDA Meeting: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए (NDA) के सांसदों की आज पहली बैठक होने की वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही वह चुनाव सांसदों की जीत का मंत्र भी दे सकते हैं. एनडीए सांसदों की बैठकों का कार्यक्रम 11 दिन का है. सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है. बता दें कि एनडीए में कुल 38 पार्टियां शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए इन 11 दिनों के कार्यक्रम में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं. इसके अलावा राज्यों के हिसाब से भी सांसदों की अलग-अलग बैठकें की जाएंगी.

दिल्ली में होगी दोनों ग्रुप की बैठक

पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि एनडीए के सांसदों के कुल 11 ग्रुप बनाए हैं. एक दिन में 2 ग्रुप की बैठकें होनी हैं. पहली बैठक आज शाम 6.30 बजे यूपी के सांसदों के साथ होगी तो वहीं दूसरी बैठक 7.30 बजे होगी. पहली बैठके में पश्चिम, ब्रज, कानपुर और बुंदेलखंड के सांसद शामिल होंगे और ये बैठक दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में शाम 6:30 बजे होगी. इस बैठक में पीएम मोदी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा संजीव बालियान और बीएल वर्मा मौजूद रहेंगे.

वहीं दूसरी बैठक किसी और जगह पर होगी. यह दोनों बैठकें पीएम मोदी की अध्यक्षता में ही होगीं. यहां भी अमित शाह के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शांतनु ठाकुर, बीजेपी नेता बैजयंत पांडा और दिलीप घोष आदि मौजूद रहेंगे. इस बैठक में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सांसद शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- कांवड़ियों पर एक्शन लेना SSP को पड़ा भारी, यूपी सरकार ने किया तबादला, सपा ने जमकर साधा निशाना

विधानसभा चुनावों पर भी नजर

लोकसभा चुनाव के तैयारियों के लिए एनडीए ने अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है. चुनाव में अब एक साल से कम का समय रह गया है. वहीं अभी कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, जिसके चलते इन बैठकों की शुरूआत की गयी है. इसमें तमाम बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, इसमें जेपी नड्डा को एनडीए के सांसदों के साथ तालमेल बिठाने के साथ तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

9 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

9 hours ago