Urdu Conclave 2026

PwC इंडिया का विजन 2030, पांच साल में तीन गुना राजस्व, 20 हजार नई नौकरियां

PwC इंडिया ने विज़न 2030 लॉन्च करते हुए 5 साल में 3 गुना राजस्व और 20 हजार नई नौकरियों का लक्ष्य तय किया है, साथ ही तकनीक और स्किल डेवलपमेंट में बड़ा निवेश करने की घोषणा की.

PwC India: PwC इंडिया का विजन 2030, पांच साल में तीन गुना राजस्व, 20 हजार नई नौकरियां

देश की प्रमुख प्रोफेशनल सर्विस फर्म PwC इंडिया ने मंगलवार को अपना विज़न 2030 जारी करते हुए बड़े लक्ष्य तय किए हैं. कंपनी का मकसद अगले पांच साल में अपनी आय को तीन गुना करना और 2030 तक 20,000 नई नौकरियां पैदा करना है.

इसके साथ ही, फर्म देशभर के टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी, ताकि अधिक से अधिक क्लाइंट्स तक पहुंच बनाकर उन्हें तेज़ी से बदलते बिज़नेस माहौल में आगे बनाए रखा जा सके.

तकनीक और स्किल पर बड़ा निवेश

PwC इंडिया हर साल अपने राजस्व का 5% तकनीक, नवाचार और क्षमता विकास में, और 1% लोगों व पार्टनर्स की स्किल बढ़ाने में लगाएगी. चेयरपर्सन संजीव कृष्णन ने कहा, “हम एक फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स बना रहे हैं, जिसमें महिलाओं की लीडरशिप को प्राथमिकता दी जाएगी और समावेशी विकास का माहौल तैयार किया जाएगा, ताकि हमारे लोग कैंपस से लेकर बोर्डरूम तक तरक्की कर सकें.”

छह बड़े सेक्टरों पर फोकस

कंपनी की विकास रणनीति छह प्रमुख सेक्टरों पर आधारित होगी, वित्तीय सेवाएं, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो, टेक्नोलॉजी और मीडिया व टेलीकॉम. PwC का मानना है कि इन क्षेत्रों में आने वाले समय में बिज़नेस मॉडल, संचालन, तकनीक और संसाधनों के इस्तेमाल में बड़े बदलाव की ज़रूरत होगी, और यहीं सबसे बड़ा अवसर छिपा है.

ये भी पढ़ें- यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और फ्रांस सहयोग से भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत

भारत के लिए निर्णायक पांच साल

कृष्णन के मुताबिक, अगले पांच साल भारत के लिए निर्णायक होंगे और PwC इसमें अहम भूमिका निभाना चाहता है. “विज़न 2030 हमारे लिए भारत की विकास क्षमता पर आगे बढ़ने और अपने बिज़नेस में साहसिक बदलाव लाने का समय है. हम सेक्टोरल गहराई बढ़ा रहे हैं और डिजिटल व तकनीकी क्षमताओं को अपने ऑफरिंग्स का केंद्र बना रहे हैं.”

बता दें कि कंपनी खुद को पारंपरिक सर्विस फर्म से आधुनिक, डिलीवरी-केंद्रित मॉडल में बदल रही है, जिसमें गहरी सेक्टर विशेषज्ञता और जनरेटिव AI जैसी नई तकनीकें अहम होंगी. वर्तमान में PwC इंडिया के पास करीब 900 पार्टनर और 30,000 प्रोफेशनल्स की टीम है, जो देश के सभी बड़े शहरों में फैली हुई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read