Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

RBI का बड़ा फैसला, वापस होगा 2000 रुपए का नोट

Rs 2000 Currency Note: RBI 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेगा, हालांकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे.

2000 rupee note

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rs 2000 Currency Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा फैसला किया है. RBI 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेगा, हालांकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे. बाजार में मौजूद 2000 रु के इन नोटों को चरणबद्ध तरीके से वापस लिया जाएगा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के बैंकनोट जारी करना बंद करें, हालांकि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे.

30 सितंबर तक बैंक से बदलने का मिलेगा मौका

आरबीआई द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 23 मई, 2023 से एक बार में 20 हजार रुपये तक के 2 हजार रुपये के नोट बदले या जमा किए जा सकते हैं. जिन लोगों के पास 2000 रु के नोट हैं, वे लोग 30 सितंबर, 2023 तक बैंक में जाकर उसे चेंज करा पाएंगे.

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-19 से 2000 रुपये के एक भी नोट नहीं छापे गए हैं. इस कारण बाजार में 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन कम हुआ है और बाजार से भी ये नोट धीरे-धीरे गायब होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा ऐलान , Twitter के Blue सब्सक्राइबर्स 2 घंटे का वीडियो कर पाएंगे अपलोड

2016 में चलन में आए थे 2000 रु के नोट

बता दें कि 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 रु के नोट चलन में आए थे. तब 500 रु और 1000 रु के नोटों को बंद कर दिया गया था. इसके बाद 500 रु के नए नोट जारी किए गए थे. तब नोटबंदी के कारण लोग परेशान हो गए थे और एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं. हालांकि, सरकार ने पुराने नोटों को बदलने की समय सीमा बढ़ाई थी लेकिन लोगों में इसको लेकर पैनिक बहुत ज्यादा था. वहीं सरकार के इस फैसले का विपक्ष ने जबरदस्त विरोध किया था और ये मुद्दा चुनावों में भी छाया रहा था.

हालांकि, इसके बाद से कई बार ऐसी खबरें आईं कि सरकार 2000 रु के इन नोटों को बंद करने जा रही है. पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा था कि एटीएम से भी 2000 रु के नोट नहीं निकल रहे थे. इसी तरह, मार्केट में भी इन नोटों को कम ही देखा जा रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital