सिर्फ 10 रुपये में प्रीमियम आइसक्रीम
Reliance Consumer Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने आइसक्रीम मार्केट में कदम रखते हुए नया ब्रांड ‘बॉम्बे क्रीमरी’ पेश किया है. कंपनी का कहना है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10 रुपये होगी, जिससे हर वर्ग के लोग इसे आसानी से खरीद सकेंगे.
अलग-अलग पैकिंग में उपलब्ध
बॉम्बे क्रीमरी को कई फॉर्मेट्स में उतारा गया है. इसमें कोन, कप, टब, बार और स्टिक शामिल हैं. शुरुआत पश्चिमी भारत से की गई है और जल्द ही इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना है.
असली डेयरी क्रीम का इस्तेमाल
कंपनी का दावा है कि इस आइसक्रीम को असली डेयरी क्रीम से बनाया गया है. RCPL इसे एक ऐसे ब्रांड के रूप में पेश कर रही है जो कम कीमत पर प्रीमियम क्वालिटी का अनुभव देता है.
क्या है कंपनी का विजन?
RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने बताया कि बॉम्बे क्रीमरी को इस सोच के साथ बनाया गया है कि आइसक्रीम में डेयरी की असली पहचान बरकरार रहे. उनका कहना है कि यह प्रोडक्ट भारतीय परिवारों के लिए किफायती और स्वादिष्ट विकल्प साबित होगा.
ये भी पढ़ें-अयोध्या राम मंदिर का CEO कौन? 2 सितंबर को ट्रस्ट की बड़ी बैठक, दो पूर्व अफसरों के नाम रेस में सबसे आगे
FMCG सेक्टर में नई एंट्री
बॉम्बे क्रीमरी के साथ RCPL पहली बार आइसक्रीम कैटेगरी में उतरी है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG यूनिट है, जो लगातार नए कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लॉन्च कर अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


