JDU ने मनाया सुशासन दिवस
Sushasan Diwas In Patna: पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से सुशासन दिवस मनाया गया. इस मौके पर पार्टी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. उनके पहुंचते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर उनका जोरदार स्वागत किया. पूरे कार्यालय को सजाया गया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया.
सुशासन दिवस के आयोजन के दौरान पार्टी कार्यालय में एक राजनीतिक नजारा भी देखने को मिला. नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार के सामने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. समर्थकों ने बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो के नारे लगाए. इस दौरान निशांत कुमार के समर्थन में हुई नारेबाजी ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

सजाया गया जदयू कार्यालय
कार्यक्रम को लेकर JDU कार्यालय में पहले से ही खास तैयारियां की गई थीं. परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से नीतीश कुमार का स्वागत कर उनके प्रति अपना सम्मान और समर्थन जताया. पार्टी नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

सैंड आर्ट प्रदर्शनी देखने पहुंचे नीतीश कुमार
इस मौके पर नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में लगाई गई सैंड आर्ट प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. उन्होंने रेत से तैयार की गई अलग-अलग कलाकृतियों को करीब से देखा. इस प्रदर्शनी के जरिए सुशासन दिवस से जुड़े संदेशों को कलात्मक तरीके से पेश किया गया था.

कुल मिलाकर सुशासन दिवस के आयोजन में जहां नीतीश कुमार का भव्य स्वागत आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारों ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी खास बना दिया.
ये भी पढ़े- पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर: 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, लेकिन किस बात पर फंसा है पेंच?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



