Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रिलायंस रिटेल ने मुंबई के इनफिनिटी मॉल में लॉन्च किया देश में पहला Gap स्टोर

रिलायंस रिटेल लिमिटेड- फैशन & लाइफस्टाइल के प्रेसिडेंट और सीईओ अखिलेश प्रसाद ने कहा कि हम गैप को एक नए अवतार में भारत में वापस लाने के लिए रोमांचित हैं.

गैप स्टोर

भारत के सबसे बड़े रिटेलर रिलायंस रिटेल ने मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल में देश में पहले फ्रीस्टैंडिंग Gap स्टोर की शुरुआत की है. इस स्टोर की शुरुआत रिलायंस रिटेल लिमिटेड और गैप इंक. के बीच दीर्घकालिक साझेदारी में एक मील का पत्थर है, जिसके माध्यम से रिलायंस रिटेल भारत में गैप के लिए आधिकारिक रिटेलर है.

पिछले साल से अभी तक 50 से अधिक गैप शॉप-इन-शॉप खोलने के बाद, रिलायंस रिटेल ने इनफिनिटी मॉल में नए गैप स्टोर के साथ लॉन्च के दूसरे चरण की शुरुआत की है. गैप के विस्तार के क्रम में आने वाले महीनों में देश भर में कई फ्रीस्टैंडिंग स्टोर खोलने का प्लान भी शामिल है. इनफिनिटी मॉल में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों के लिए डेनिम, लोगो प्रोडक्ट, खाकी और अन्य ब्रांड के मॉडर्न कलेक्शन उपलब्ध होंगे.

भारत में गैप के पहले स्टोर के लॉन्च पर रिलायंस रिटेल लिमिटेड- फैशन & लाइफस्टाइल के प्रेसिडेंट और सीईओ अखिलेश प्रसाद ने कहा कि हम गैप को एक नए अवतार में भारत में वापस लाने के लिए रोमांचित हैं. उन्होंने कहा कि नए गैप स्टोर्स में कस्टमर्स बेहतर मूल्य के साथ स्मार्ट ट्रायल रूम, एक्सप्रेस चेक-आउट और बेहतरीन अनुभव सहित टेक-इनेबल्ड खरीदारी का अनुभव भी कर पाएंगे.

गैप इंक के इंटरनेशनल ग्लोबल लाइसेंसिंग और होलसेल के मैनेजिंग डायरेक्टर एड्रियन गारलैंड ने कहा कि हम अपने पार्टनर-बेस्ड मॉडल के जरिए भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं. गैप, कई लाइफस्टाइल ब्रांड्स का एक स्टोर है जो पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े, एक्सेसरीज और व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद जैसे विशेष प्रोडक्ट्स बनाता है. बता दें कि पिछले साल की रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने अमेरिका के बड़े फैशन ब्रांड गैप इंक के साथ करार किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital