Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

RIL Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घोषित किए दूसरी तिमाही के नतीजे, जानें पिछली बार से कितना ज्यादा हुआ नेट प्रॉफिट

RIL Q2 Results Update: देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी को पिछले साल की तुलना में इस बार 27% ज्यादा प्रॉफिट हुआ है. 2023 की दूसरी तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.

mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी व नीता अंबानी

Reliance Q2 Results: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने अपने नेट प्रॉफिट के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की घोषणा के मुताबिक, जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही के दौरान कंपनी को 17,394 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो कि बीते वित्त वर्ष की तिमाही के मुकाबले 27% ज्यादा है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 13,656 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के आंकड़ें के अनुसार, दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो बीते वर्ष के इसी तिमाही में 2.35 लाख करोड़ रुपये रहा था. इस साल की दूसरी तिमाही के नतीजों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुशी जताई. मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमारे सभी बिजनेस सेगमेंट के मजबूत ऑपरेशनल और फाइनेंशियल कॉन्ट्रीब्यूशन के चलते रिलायंस ने एक के बाद एक तिमाही में शानदार ग्रोथ पाया है.

mukesh ambani 2

रिलायंस रिटेल का ग्रॉस रेवेन्यू 18.8% उछला

रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस रिलायंस रिटेल के वित्तीय नतीजों की बात करें तो कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 18.8% के उछाल के साथ 77,148 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, फूड और ग्रॉसरी सेगमेंट ने 33% का ग्रोथ दर्ज किया है. रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस रिटेल को 2790 करोड़ रुपये का मुनाफा इस तिमाही में हुआ जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 21% ज्यादा है.

यह भी पढ़िए: Jio Space Fiber: आकाश अंबानी ने PM मोदी को दिखाया अंतरिक्ष से इंटरनेट का डेमो, जानें आखिर क्या है यह तकनीक

कंपनी ने 471 नए स्टोर खोले, कुल स्टोर 18,650 हुए

बताया जा रहा है कि रिलायंस रिटेल ने 471 नए स्टोर खोले हैं और इसके बाद उनके कुल स्टोर की संख्या 18,650 पर जा पहुंची है. इतना ही नहीं, दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल के स्टोर्स में 260 मिलियन फुटफॉल देखने को मिला है जो कि 40.5% ज्यादा बताया जा रहा है. रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के तिमाही नतीजों को देखें तो दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 10.6% के उछाल के साथ 31,537 करोड़ रहा. बड़ी बात यह है कि इस वर्ष दूसरी तिमाही में रिलायंस कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो बीते वर्ष के इसी तिमाही में 2.35 लाख करोड़ रुपये रहा था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital