Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उछाल, जानिए दिल्ली समेत अपने शहर का फ्यूल रेट

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव सीधे लोगों की जेब पर प्रभाव डालते हैं. देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी करती हैं.

Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव सीधे लोगों की जेब पर प्रभाव डालते हैं. देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी करती हैं. इनमें कभी बदलाव तो कभी स्थिरता देखने को मिलती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती और महंगाई देश में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों पर असर डालते हैं. आज इनमें बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्रेंट ऑयल में 1.57 फीसदी का उछाल आया है और अभी यह 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 1.56 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह फिलहाल 76.83 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

Petrol-Diesel Price Update: चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 111.35 रुपये तो डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 106.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

पटना समेत अन्य शहरों का फ्यूल रेट

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये तो डीजल 94.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.47 तो डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.65 रुपये तो डीजल का दाम 89.82 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: खत्म हुआ इंतजार, 1677 दिनों बाद विदेशी जमीन पर आया विराट कोहली का शतक, 500वें मैच में सेंचुरी जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital