Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Samsung: मांग में कमी के चलते सैमसंग का तिमाही मुनाफा 8 साल के निचले स्तर पर

बढ़ती हुई लागत ने मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरणों की मांग को कम दर दिया है. सैमसंग ने कहा है कि चौथी तिमाही में मोबाइल कारोबार में गिरावट के चलते मुनाफे में कमी आई.

Samsung

सैमसंग

Samsung: सैमसंग ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि मेमोरी चिप की कीमतों में गिरावट साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग धीमी होने के कारण तिमाही मुनाफा आठ साल के निचले स्तर पर आ गया है. बाजार के जानकारो ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी मोबाईल फोन, चिप और टीवी समेत कई उपकरण बनाने बाली कंपनी सैमसंग के मुनाफे में कमी आ सकती है. सैमसंग ने अनुमान लगाया कि अक्टूबर-दिसंबर में उसका मुनाफा घटकर 4.3 ट्रिलियन ($ 3.37 बिलियन) हो गया, जो एक साल पहले 13.87 ट्रिलियन था.

2014 की तीसरी तिमाही के बाद से सैमसंग का किसी तिमाही में सबसे कम मुनाफा था और 5.9 ट्रिलियन रिफिनिटिव स्मार्टएस्टीमेट से कम हो गया था. BNK इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के विश्लेषक Lee Min ने अनुसार सैमसंग के सभी तरह के व्यापार के लिए यह सबसे कठिन समय में से एक है. खास तौर पर मोबाइल और चिप्स व्यवसाय के लिए. बाजार के लिहाज से एशिया की चौथी सबसे बड़ी सूचिबद्ध कंपनी इस महीने के अंत में विस्तृत नतीजे जारी करेगी.

बढ़ती हुई लागत ने मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरणों की मांग को कम दर दिया है. सैमसंग ने कहा है कि चौथी तिमाही में मोबाइल कारोबार में गिरावट के चलते मुनाफे में कमी आई. BNK इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के विश्लेषक Lee Min ने कहा है मेमोरी चिप की कीमतें 20% तक गिर गईं, सैमसंग के महंगे फोल्डेबल फोन बाजार में खासा असर नहीं दिखा पाए है. बाजार के तीन जानकारों के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि चालू तिमाही में सैमसंग के मुनाफे में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी. शुक्रवार के सुबह के कारोबारी सत्र में सैमसंग शेयरों में 0.3% की वृद्धि देखने को मिली. वहीं प्रतिद्वंदी कंपनी SK Hynix का शेयर 1% तक चढ़े.

ये भी पढ़ें: Vehicle Sales: दिल्ली में दिसंबर 2022 में बिके 16.8 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी की बिक्री में 2021 की तुलना में 141% की वृद्धि

बाजार के जानकार Eo Kyu-jin ने कहा है कि सैमसंग के शेयरों में बढ़त का कारण यह कि निवेशक अभी भी उम्मीद कर रहे हैं. अगर कंपनी अपने माइक्रोफोन जैसे अन्य उत्पादों कम करने की आवश्यकता होगी. जिस के चलते मेमोरी चिप कारोबार को मदद मिलेगी. कंपनी नें अक्टूबर में कहा था कि उसे अपने 2023 के निवेश में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. जानकारों ने कहा है कि कंपनी के पास चिप्स उत्पादन में कटौती की घोषणा नहीं करने का अपना एक इतिहास है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest