देश की टॉप 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) में बीते हफ्ते 1.69 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. इसकी वजह बाजार का सकारात्मक रिटर्न देना है. भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा. इस दौरान निफ्टी 373 अंक या 1.51 प्रतिशत बढ़कर 25,114 और सेंसेक्स 1,193.94 अंक या 1.48 प्रतिशत बढ़कर 81,904.70 पर बंद हुआ.
8-12 सितंबर के कारोबारी सत्र में जिन कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. उनमें बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस शामिल थे. हालांक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी के मार्केट कैप में कमी देखी गई है.
बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 40,788.38 करोड़ रुपए बढ़कर 6.24 लाख करोड़ रुपए हो गया है. इन्फोसिस के मार्केट कैप में 33,736.83 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 6.33 लाख करोड़ रुपए हो गया.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 30,970.83 करोड़ रुपए बढ़कर 11.33 लाख करोड़ रुपए हो गया है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 15,092.06 करोड़ रुपए बढ़कर 7.59 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जबकि आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक का मूल्यांकन 10,644.91 करोड़ रुपए बढ़कर 10.12 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
एयरटेल 4,390 करोड़ बढ़कर 10.85 लाख करोड़ पहुंची
एचडीएफसी (HDFC) बैंक के मार्केट कैप में 6,141.63 करोड़ रुपए की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी वैल्यू 14.84 लाख करोड़ रुपए हो गई. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,390.62 करोड़ रुपए बढ़कर 10.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,429.34 करोड़ रुपए घटकर 6.06 लाख करोड़ रुपए रह गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 1,454.75 करोड़ रुपए घटकर 5.53 लाख करोड़ रुपए रह गया.
HDFC बैंक सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से एक रही
सप्ताह के अंत में एचडीएफसी बैंक सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से एक रही, उसके बाद टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. अमेरिका में ब्याज दरों में कमी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और एफआईआई डेटा पर बाजार की चाल तय होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


