Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

2026 में 8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना, जानें किस लेवल पर कितना होगा फायदा

8th Pay Commission: साल 2026 से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. आइए जानते हैं किस लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.

Salary

प्रतीकात्मक फोटो (Pixabay)

8th Pay Commission 2026: साल 2026 से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद चपरासी से लेकर आईएएस अधिकारी तक के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. वेतन मैट्रिक्स के अनुसार, लेवल-1 से लेवल-18 तक के कर्मचारियों की सैलरी में हजारों रुपये का इजाफा होगा.

आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग के तहत किस लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.


लेवल-1 से लेवल-5: प्रारंभिक श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा

  • लेवल-1: बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 21,300 रुपये
  • लेवल-2: बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से बढ़कर 23,880 रुपये
  • लेवल-3: बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से बढ़कर 26,040 रुपये
  • लेवल-4: बेसिक सैलरी 25,500 रुपये से बढ़कर 30,600 रुपये
  • लेवल-5: बेसिक सैलरी 29,200 रुपये से बढ़कर 35,040 रुपये

इन श्रेणियों में चपरासी, सफाईकर्मी और अन्य ग्रेड पे 1,800 से 2,800 तक वाले कर्मचारी आते हैं.


लेवल-6 से लेवल-9: शिक्षकों और विकास अधिकारियों की सैलरी

  • लेवल-6: बेसिक सैलरी 35,400 रुपये से बढ़कर 42,480 रुपये
  • लेवल-7: बेसिक सैलरी 44,900 रुपये से बढ़कर 53,880 रुपये
  • लेवल-8: बेसिक सैलरी 47,600 रुपये से बढ़कर 57,120 रुपये
  • लेवल-9: बेसिक सैलरी 53,100 रुपये से बढ़कर 63,720 रुपये

इन लेवल में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, ग्राम विकास अधिकारी आदि आते हैं.


लेवल-10 से लेवल-12: मिड-लेवल अधिकारियों की सैलरी

  • लेवल-10: बेसिक सैलरी 56,100 रुपये से बढ़कर 67,320 रुपये
  • लेवल-11: बेसिक सैलरी 67,700 रुपये से बढ़कर 81,240 रुपये
  • लेवल-12: बेसिक सैलरी 78,800 रुपये से बढ़कर 94,560 रुपये

ग्रेड पे 5,400 रुपये से 7,600 रुपये वाले कर्मचारी इन श्रेणियों में आते हैं.


लेवल-13 और 14: उच्च अधिकारियों का वेतन

  • लेवल-13: बेसिक सैलरी 1,23,100 रुपये से बढ़कर 1,47,720 रुपये
  • लेवल-14: बेसिक सैलरी 1,44,200 रुपये से बढ़कर 1,73,040 रुपये

इन लेवल में उच्च ग्रेड पे (8,700 से 10,000 रुपये) वाले अधिकारी शामिल हैं.


लेवल-15 से लेवल-18: वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन

  • लेवल-15: बेसिक सैलरी 1,82,200 रुपये से बढ़कर 2,18,400 रुपये
  • लेवल-16: बेसिक सैलरी 2,05,400 रुपये से बढ़कर 2,46,480 रुपये
  • लेवल-17: बेसिक सैलरी 2,25,000 रुपये से बढ़कर 2,70,000 रुपये
  • लेवल-18: बेसिक सैलरी 2,50,000 रुपये से बढ़कर 3,00,000 रुपये

इन श्रेणियों में आईएएस, सचिव, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं.


बेसिक के बाद कुल सैलरी में बढ़ोतरी

यहां केवल बेसिक सैलरी में संभावित बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है. कुल सैलरी में महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य अलाउंस शामिल होते हैं. इससे कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी उनकी बेसिक सैलरी से अधिक होती है.

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सभी स्तरों के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा. इससे न केवल उनकी जीवनशैली में सुधार होगा, बल्कि काम के प्रति प्रोत्साहन भी बढ़ेगा.


इसे भी पढ़ें- PM सूर्यघर योजना में सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव, मुफ्त में लगेगा आपके घर पर सोलर पैनल, जानें कैसे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital