Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कौन हैं मानसी टाटा जिन्होंने संभाली टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कमान

Toyota India: वर्ष 2022 कंपनी के लिए खुशियां लेकर आया. बीते साल कंपनी 10 साल में सबसे ज्यादा थोक बिक्री दर्ज की है.

manasi-tata

मानसी टाटा

Mansi Tata: टोयोटा की इनोवा, फॉर्च्यूनर को भारत में लाने का श्रेय विक्रम किर्लोस्कर को ही जाता है. विक्रम किर्लोस्कर ही थे जिन्होने SUV कार का तोफा भारत को दिया था . विक्रम किर्लोस्कर का नंबवर 2022 में निधन हो गया था.
इसके बाद उनकी एकलौती संतान मानसी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं. मानसी टाटा अब टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड (TIEI), किर्लोस्कर टोयोटा टैक्सटायल प्राइवेट लिमिटेड (KTTM), टोयोटा मैटिरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (TMHIN) और डेनो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (DNKI) की कमान संभाल रही हैं.

मानसी को पेंटिंग का शौक

32 साल की मानसी ने यूएस के रोडे आईलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है. साथ ही वह केयरिंग विद कलर नाम से एक NGO भी चलाती हैं. मानसी को पेंटिंग, स्विमिंग का बहुत जाता शौक है. पढ़ाई खत्म होने के बाद से उन्होंने पिता की कंपनी में काम करना शुरु कर दिया था. साल 2019 में उन की शादी नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे नेविल टाटा से हुई. नोएल टाटा रत्न टाटा के सौतेले भाई हैं.

बीते साल कंपनी ने सबसे ज्यादा कारें बेची

वर्ष 2022 कंपनी के लिए खुशियां लेकर आया. बीते साल कंपनी 10 साल में सबसे ज्यादा थोक बिक्री दर्ज की है. 2022 में कंपनी ने 160357 यूनिट बेचे यह वर्ष 2021 की तुलना में 23 % अधिक है. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने इससे पहले 2012 में 172241 यूनिट्स कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री की थी.  T K M की थोक बिक्री दिसंबर 2022 में 3.8 फीसदी गिरकर 10,421 यूनिट्स रहीं. T K M ने रविवार को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2021 में डीलरों को 10,834 यूनिट्स भेजी थीं.

ये भी पढ़ें: ICICI Loan Case: चंदा कोचर और दीपक कोचर को बॉम्बे HC से मिली जमानत, कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

मांग में दिख रही शानदार तेजी

T K M के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग अतुल सूद ने कहा, “पिछला वर्ष अर्बन क्रूजर हाइराइडर और इनोवा हाइक्रॉस जैसे नए उत्पादों को बाजार में उतारने के साथ सेल्स परफॉर्मेंस के मामले में भी कंपनी के लिए ‘जबरदस्त’ रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “दोनों नए मॉडल्स को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया. हम भी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस साल की शुरूआत में हमारे कुछ अन्य लॉन्च भी हैं.” T K M के प्रमुख मॉडल जैसे फॉरच्यूनर, लेजेंडर, कैमरी और वेलफायर ने अपने-अपने सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital