Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

3 जून को होगी Zee समूह की ‘मीडिया मीट प्रेस कॉन्फ्रेंस’, डॉ. Subhash Chandra भी होंगे शामिल

Zee न्यूज नेटवर्क की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता, न्यूज सेक्टर और प्राइवेट सैटेलाइट इंडस्ट्री के विकास तथा भारत में मीडिया कारोबार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी.

डॉ. सुभाष चंद्रा.

Zee Media Network Ltd, 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहा है, जिसका नाम ‘मीडिया मीट प्रेस कॉन्फ्रेंस’ है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जी समूह के संस्थापक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा भी मौजूद रहेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता, न्यूज सेक्टर और प्राइवेट सैटेलाइट इंडस्ट्री के विकास तथा भारत में मीडिया कारोबार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी.

इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3 मई को डॉ. सुभाष चंद्रा ने ‘प्रेस की स्वतंत्रता’ पर एक वीडियो जारी किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके अनुसार, यह प्रेस कॉफ्रेंस पंजाब में जी मीडिया नेटवर्क और राज्य सरकार के बीच हुए विवाद की पृष्ठभूमि में भी आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘हम जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के 15 एडिटर आप सभी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे हैं, जिसमें डॉ. सुभाष चंद्रा भी मौजूद रहेंगे.’

ये 15 एडिटर, Zee न्यूज नेशनल, Zee भारत, Zee दिल्ली-एनसीआर, Zee पंजाब एंड हिमाचल, Zee राजस्थान, Zee एमपीसीजी, Zee बिहार-झारखंड, Zee 24 घंटा, Zee ओडिशा न्यूज, Zee 24 कलक, Zee 24 तास, Zee तेलुगू न्यूज, Zee कन्नड न्यूज, Zee तमिल न्यूज, Zee मलयालम न्यूज के हैं.

3 जून को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिल्ली के ला मेरिडियन होटल में दिन में 12 बजे से किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital