Bharat Express DD Free Dish

दरभंगा का हवसी कथावाचक! घर में पनाह ली…नाबालिग की इज्जत लूटी; श्रवण दास की हैवानियत का हुआ खुलासा

Darbhanga Rape Case: बिहार के दरभंगा में आस्था की आड़ में नाबालिग का रेप करने वाले ढोंगी बाबा श्रवण दास को गिरफ्तार कर लिया है. कथावाचक श्रवण दास ने ना सिर्फ यौन शोषण किया, बल्कि गर्भपात की दवा लेने पर भी मजबूर किया.

shravan das

Darbhanga Rape Case: बिहार के दरभंगा में आस्था की आड़ में नाबालिग का रेप करने वाले ढोंगी बाबा श्रवण दास को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि, कथावाचक श्रवण दास ने ना सिर्फ यौन शोषण किया, बल्कि गर्भपात की दवा लेने पर भी मजबूर किया. जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई. आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने दिसंबर 2025 में ही केस दर्ज करा दिया था, लेकिन आरोपी बाबा पुलिस की पहुंच से बाहर था.

पुलिस ने इस मामले में POCSO (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरोपी कथावाचक श्रवण दास श्री राम जानकी मंदिर के महंत का शिष्य है. पीड़िता के परिवार से उसकी मुलाकात 3 जून 2023 में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. उसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीता.

पीड़िता के घर किराये पर रहने आया बाबा

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने फरवरी 2024 में पीड़िता के ही घर पर एक कमरा किराये पर ले लिया. जिसके बाद उसने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया. आरोपी श्रवण दास ने एक महीने के अंदर ही घर में लड़की को अकेला पाकर उसका पहली बार शोषण किया. आरोपी लड़की को शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाता रहा. उसने पीड़िता को कई शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया.

दो बार कराया गर्भपात

इसी बीच पीड़ित नाबालिग गर्भवती हो गई. किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वो गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां तक खिलाई. उसके बाद भी आरोपी का शोषण जारी रहा और पीड़िता फिर गर्भवती हो गई. जिसके बाद उसने दोबारा गर्भपात की गोली खिलाया. जिसकी वजह से उसका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया.

ये भी पढ़ें- सत्ता की सनक या हैवानियत? 100 बेगुनाह कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट; सरपंच और सचिव पर FIR

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस को अभी भी आरोपी श्रवण दास के सहयोगी मौनी बाबा की तलाश है. वह अभी फरार चल रहा है. पुलिस की कई टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने में लगी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read