Terror Funding in Faridabad: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. शाहीन सईद के सीक्रेट लॉकर को खोज निकाला है. यह लॉकर फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट में मिला, जहां से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद हुआ है.
NIA अधिकारियों के मुताबिक, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े एक गुप्त लॉकर में ₹18.50 लाख नकदी, दो सोने के बिस्किट, कीमती जेवरात और अरब मुल्कों की करेंसी मिली है. विदेशी करेंसी की ये मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय लिंक की ओर इशारा कर रही है, और यह राशि आतंकी फंडिंग से जुड़ी हो सकती है.

आतंकवादियों को फंड देती थी डॉ. शाहीन?
NIA अधिकारियों का कहना है कि शाहीन लंबे समय से आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचा रही थी. बरामद नकदी और सोना इसी काले धन का हिस199 हिस्सा बताया जा रहा है. विदेशी मुद्रा की मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय लिंक की ओर इशारा कर रही है. इस बरामदगी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने डॉ. शाहीन के बैंक खातों, प्रॉपर्टी और यूनिवर्सिटी से जुड़े अन्य लोगों की जांच तेज कर दी है. एजेंसी जल्द ही और ठिकानों पर छापे मार सकती है.

बढ़ा दी गई डॉ. मुजम्मिल की NIA रिमांड
अभी अभी एक और सूचना यह मिली है कि लाल किला ब्लास्ट मामले में आरोपी डॉ. मुजम्मिल और अन्य की 10 दिन की NIA रिमांड बढ़ा दी गई है. डॉ. मुजम्मिल इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. माना जा रहा है वह और भी कई राज उगल सकता है. दिल्ली आतंकी ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किए गए तीन और आरोपियों को आज दोपहर ढाई बजे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया था.
10 दिन की एनआईए कस्टडी में आमिर राशिद अली
Also Follow Bharat Express on Youtube
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

