Bharat Express DD Free Dish

एक्सपायर हो चुके कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट को नए जैसा बनाकर बाजार में सप्‍लाय करता था रैकेट, 3000+कैन जब्‍त

Expired Products Racket Busted: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट का बड़ा रैकेट पकड़ा. थम्स अप, स्प्राइट समेत 3 हजार से ज्यादा कैन और बिस्किट जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए.

Expired Food Racket delhi

एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाला रैकेट

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Expired Products Racket Busted: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जालसाज रैकेट का पर्दाफाश किया है. रैकेट के सदस्‍य एक्सपायर हो चुके कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की एक्सपायरी डेट बदलकर उन्हें नए जैसा बनाकर बाजार में बेच रहे थे. इस रैकेट से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बामनौली गांव में पुलिस का छापा

दिल्ली के द्वारका इलाके के बामनौली गांव में गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा. वहां से सैकड़ों कोल्ड ड्रिंक के डिब्बे और बड़ी मात्रा में बिस्किट बरामद हुए. इनमें थम्स अप, स्प्राइट, लिम्का और कोका-कोला जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स शामिल थे. कुल मिलाकर ३००० से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक के कैन जब्त किए गए. साथ ही कोडिंग और प्रिंटिंग मशीन भी बरामद हुई.

पुराना माल नए जैसा दिखाते थे

आरोपी बाजार से एक्सपायर या जल्द एक्सपायर होने वाले सामान को सस्ते दाम पर खरीदते थे. फिर थिनर जैसे केमिकल से पुरानी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट मिटा देते थे. इसके बाद खास प्रिंटिंग मशीन से नई फर्जी तारीखें छापकर सामान को नए पैक में भर देते थे. इस तरह पुराना माल नए जैसा दिखाकर बेचा जाता था.

रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रैकेट का मास्टरमाइंड शामिल है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स खाना बुरा

यह रैकेट आम लोगों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक था. एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स खाने से बीमारियां हो सकती हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और ऐसे और रैकेटों पर नजर रखी जा रही है.

ग्वालियर में कलाकार के साथ हो गया असली ड्रामा! बदनामी के डर से सुनाई लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे पकड़ी चोरी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read