Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल में MBBS छात्रा से गैंगरेप करने वाले दरिंदों की गिरफ्तारियां कर रही पुलिस, अब तक 5 दबोचे

Durgapur Rape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

Durgapur Gangrape West Bengal
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Durgapur Gangrape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अपनी जाँच और कार्रवाई को तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 13 अक्टूबर 2025 को इन दोनों आरोपियों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्गापुर में MBBS छात्रा से कई दरिंदों ने गैंगरेप किया. वे सभी मुस्लिम थे, ऐसा विपक्षी दल भाजपा के नेताओं ने बताया. भाजपा नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी ने इस घटना के संदर्भ में जो बयान दिया, वो बर्दाश्‍त करने लायक नहीं है. ममता बनर्जी ने कहा था कि लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर नहीं जाने देना चाहिए. यह बयान विवादास्पद है, लेकिन रिपोर्ट्स इसे कन्फर्म करती हैं.

बहरहाल, उपरोक्‍त मामले में अब तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या पाँच हो गई है. कुछ समय पहले पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें भी अदालत में पेश किया गया था. इस जघन्य अपराध को लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश है.

बंगाल पुलिस ने जल्द से जल्द सभी दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, जिसके तहत आज पाँचवीं गिरफ्तारी हुई है.

यह भी पढ़िए: “जबरन बनाया शारीरिक संबंध…शरीर पर काटने और नाखून से खरोंच के निशान”, कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital