Gujarat ASI Murder Case: कई बार जिनपर सबसे ज्यादा भरोसा होता है. वहीं सबसे गहरा जख्म दे जाते हैं. गुजरात के कच्छ जिले से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने ही कर दी.
गुजरात के कच्छ जिले के अनजर थाने में ASI के पद पर तैनात महिला अधिकारी अरुणा नातू जादव (Aruna Natu Jadav)की हत्या उसके ही लीव-इन पार्टनर दिलीप डांगाचिया ने कर दी. आरोपी दिलीप CRPF कांस्टेबल है और मणिपुर में तैनात बताया जा रहा है. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही कि आरोपी ने खुद उसी थाने में जाकर अपना जुर्म कबूल किया, जहां मृतका अरुणा तैनात थी.
लिव-इन में रहते थे दोनों (Gujarat ASI Murder Case)
जानकारी के मुताबिक यह घटना 18 जुलाई की है. जहां अनजर स्थित घर में महिला ASI अरुणा नातू जादव और आरोपी दिलीप डांगाचिया लिव-इन में रहते थे. पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे के करीब दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दिलीप डांगाचिया ने अरुणा की गला दबा दिया. जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था रिश्ता
अनजर के डिप्टी एसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को 2021 से जानते थे. इनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. जिसके बाद दोनों कुछ समय से साथ रहने लगे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस को हत्या के संबंध में जानकारी नहीं थी. लेकिन शनिवार 19 जुलाई की सुबह आरोपी दिलीप खुद अनजर थाने आकर इस मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली में बदमाश और दिल्ली पुलिस की मुठभेड़.. बदमाश के पैर में लगी गोली
Gujarat ASI Murder Case में क्या निकला?
दिलीप डांगाचिया के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हत्या के पीछे कोई पारिवारिक विवाद था.
बताया जा रहा है कि अरुणा ने गुस्से में आकर दिलीप की मां के खिलाफ कुछ उल्टा-सीधा बोल दिया. जिसकी वजह से आरोपी ने अरुणा की गला दबाकर हत्या कर दी.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



