Bharat Express DD Free Dish

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार! मेले से अगवा कर कॉलेज परिसर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gwalior Crime News: ग्वालियर जिले के डबरा के देहात थाना क्षेत्र में एक युवती को टमटम सवार बदमाशों ने उसे बरगलाकर अपने साथ ले गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Gwalior Crime News

रिपोर्ट- मनोज चौबे (ग्वालियर)


Gwalior Crime News: ग्वालियर जिले के डबरा के देहात थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां नवग्रह मंदिर पर लगे मेले में अपनी बुआ की मदद करने आई एक 20 साल की युवती को टमटम सवार बदमाशों ने उसे बरगलाकर अपने साथ ले गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह 10 फरवरी को अपने गांव से डबरा स्थित बुआ के घर आई थी. बुआ नवग्रह मंदिर मेले में बीड़ी-पुड़िया की दुकान लगाती हैं. 19 फरवरी की करीब 8 बजे वह दुकान के पास टिक्की खाने गई, उसी दौरान एक युवक ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया.

कॉलेज परिसर में किया गैंगरेप

तभी टमटम से आए दो युवक और आरोपी उसे अरू तिराहे के पास एक कॉलेज परिसर में ले गए, जहां भूपेंद्र, अभिषेक और सोनू तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसे इस मामले की जानकारी किसी और को देने पर जान से मार देने की धमकी देकर छोड़ दिया. बाद में पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इतने दिनों बाद राज खुलने की वजह

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रातभर दुष्कर्म करने के बाद 20 फरवरी की सुबह सभी आरोपी उसे बुआ की दुकान के पास चौराहे पर छोड़कर भाग गए. भागते समय उन्होंने धमकी दी थी कि अगर वो किसी को कुछ भी बताया तो वो उसे जान से मार देंगे. आरोपियों की धमकी से बच्ची डर गई और मामले के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं दी, कुछ दिनों के बाद बच्ची अपने गांव चली गई.

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को बताई आपबीती

बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों के पूछने पर उसने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ T20 Final 2026: क्या सचमुच ‘पनौती’ है अहमदाबाद स्टेडियम, क्यों डर रहे हैं भारतीय फैंस, भारत का रिकॉर्ड जान लीजिये

इस संबंध में ग्वालियर ग्रामीण के ASP जयराज कुबेर ने बताया कि एक युवती ने 3 लोगों के खिलाफ रेप का FIR दर्ज कराया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read