Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फेसबुक पर विदेशी मेम से दोस्ती पड़ी भारी! ग्वालियर के बुजुर्ग कारोबारी से ₹1.41 करोड़ की ठगी

Gwalior Cyber Fraud: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक गत्ता कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिये गए. ठगों ने कारोबारी से खुद को विदेशी नागरिक बताया.

Gwalior News

रिपोर्ट- मनोज चौबे


Gwalior Cyber Fraud: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक गत्ता कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिये गए.

ठगों ने कारोबारी से खुद को विदेशी नागरिक बताया और उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर पैसे हड़प लिए. पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है.

UK का नागरिक बताकर ठगी

जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर शिवानी अग्रवाल नाम की महिला ने 76 साल के कारोबारी से दोस्ती की. दोनों के बीच जब बातचीत हुई तो महिला ने खुद को यूनाइटेड किंग्डम का नागरिक बताया.

धीरे-धीरे महिला ने कारोबारी को अपनी जाल में फंसाया और उसे ज्यादा पैसे बनाने का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया. ठगों ने कारोबारी से धीरे-धीरे 1.41 करोड़ रुपये हड़प लिये.

पैसे हड़पने के बाद अकाउंट डिलीट

पैसे हड़पने के बाद फेक विदेशी महिला ने अपना फेसबुक अकाउंट जो कि शिवानी अग्रवाल नाम से बना था, उसे डिलीट कर दिया और कारोबारी से बातचीत बंद कर दी.

मामला सामने आने के बाद पीड़ित कारोबारी पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस की साइबर टीम ने अपनी जांच में पाया है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 100 अकाउंट में यह राशि ट्रांसफर की गई है. पूरे पैसे को ठिकाने लगाने के लिए 74 ट्रांजेक्शन किये गए हैं.

12 राज्यों में पैसे ट्रांसफर

पुलिस के मुताबिक ये पैसे यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य में ट्रांसफर किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘कुछ तो गड़बड़ है…’, अजित पवार के प्लेन क्रैश पर क्या बोल गए संजय राउत?

मामले के संबंध में ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 76 साल के व्यवसायी की जून 2025 में फेसबुक पर एक विदेशी युवती से संपर्क हुआ. फेसबुक के जरिये चैट हुई तो इन लोगों ने एक दूसरे के साथ नंबर एक्सचेंज हुआ. जब इनकी बातचीत होने लगी तो युवती ने इनसे बताया कि वो विदेशों में पैसा इनवेस्ट कराकर प्रॉफिट करा सकती है. लालच में आकर इन्होंने धीरे-धीरे पैसे ट्रांसफर किये. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital