Bharat Express DD Free Dish

केरल के कांग्रेस विधायक का डर्टी गेम! पहले बच्चा पैदा करने की जिद की…फिर गर्भपात का डालने लगा दबाव, केस दर्ज

Rahul Mankoothil Sex Scandal: महिला ने वायरल चैट और ऑडियो के आधार पर कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल मंकूटाथिल पर यौन उत्पीड़न करने और अबॉर्शन करने के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये हैं. राहुल पर पहले से कई यौन उत्पीड़न के केस चल रहे हैं

Rahul Mankoothil Sex Scandal

Rahul Mankoothil Sex Scandal: केरल से कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल मंकूटाथिल की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही हैं. कुछ महीने पहले एक अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार के मामले से अभी निकले भी नहीं कि एक और महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया. कथित रूप से इससे संबंधित एक व्हाट्सएप चैट और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक महिला से पहले तो बच्चा पैदा करने की जिद करते हैं, फिर बाद में उसी महिला पर गर्भपात कराने के लिए भयावह दबाव डालते नजर आते हैं.

महिला ने इन सबूतों के आधार पर कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल मंकूटाथिल पर यौन उत्पीड़न करने और अबॉर्शन करने के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये हैं. गौरतलब है कि राहुल पर पहले से कई यौन उत्पीड़न के केस चल रहे हैं.

पीड़िता ने सीएम को सौंपी शिकायत

इस मामले को लेकर पीड़िता ने गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को शिकायत सौंपी. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीड़िता ने केरल के मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस प्रमुख को भेजा गया है.

मंत्री ने दिया अपना समर्थन

पीड़ित महिला का अब केरल की महिलाओं का भी समर्थन मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पीड़िता को अपना समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि “हिम्मत मत हारो प्रिय बहन…केरल आपके साथ खड़ा है.”

ये भी पढ़ें- ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस से मिले PM मोदी, खिलाड़ियों के अनुभव को बताया प्रेरणादायक

पहले से कई मामले हैं दर्ज

कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल मंकूटाथिल पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. एक मलयालयम अभिनेत्री रीनी ऐन जॉर्ज ने कांग्रेस के एक युवा नेता पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद राहुल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उनपर कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने भी गंभीर आरोप लगाये थे.

वहीं पलक्कड़ से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने राहुल ने इस मामले को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है. मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा और अदालत व जनता के सामने सबकुछ साबित करूंगा. सच जरूर सामने आएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read