Bharat Express DD Free Dish

नशा, रफ्तार और लापरवाही: रायपुर में ई-रिक्शा चालक ने महिला को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

छत्तीसगढ़ के रायपुर के अश्वनी नगर से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां ई-रिक्शा चालक सड़क पर चल रही महिला को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. घटना का वीडिया वायरल. पुलिस जांच शुरू.

प्रियंका कौशल/रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर से लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर चल रही महिला को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. पूरा घटना CCTV में कैद. पुलिस जांच शुरू.

नशे में धूत था चालक

रायपुर में एक लापरवाह ई-रिक्शा चालक की हरकत ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि चालक नशे में धूत था और तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चलाते हुए महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर की है, जहां एक महिला सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना की वीडियो तेजी से वायरल

घटना के बाद आसपास में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरा हादसा साफ-साफ दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक बेहद तेज गति में था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी ई-रिक्शा चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़े: नारी शक्ति’ के नाम पीएम मोदी का भावुक पत्र: महिला आरक्षण पर जताया भरोसा, कहा- 2047 के लक्ष्य के लिए महिलाओं का नेतृत्व जरूरी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read