Bharat Express DD Free Dish

AIBE 2025 Registration Last Date Today: अब नहीं मिलेगा दूसरा मौका, जानिए कब होगी परीक्षा और कैसे करें आवेदन

AIBE 2025 के लिए आज यानी 31 अक्टूबर रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी दिन है. जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे allindiabarexamination.com पर जाकर आज ही रजिस्ट्रेशन करें. 30 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी होंगे.

AIBE 2025 Registration Last Date

AIBE 2025: अगर आप वकील बनने की तैयारी कर रहे हैं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE 2025 में शामिल होना चाहते हैं, तो आज आपके लिए बहुत जरूरी खबर है. दरअसल, AIBE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज आखिरी तारीख है. इसके बाद आवेदन का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दिया गया. आज के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आज ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि आखिरी वक्त में वेबसाइट ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके.

कब होगी परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी?

BCI के मुताबिक, ऑनलाइन फीस जमा करने और आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2025 है. वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले यानी 15 नवंबर को जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन

AIBE परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की हो.

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत रखे गए हैं.

जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत निर्धारित है.

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, अब 2 बार होंगे हाईस्‍कूल के एग्जाम

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

AIBE परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा.

1. होमपेज पर दिए गए “Registration for AIBE 20” लिंक पर क्लिक करें.

2. मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरें.

3. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.

4. एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.

5. अंत में सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर रखें.

कितनी है फीस

जनरल, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए फीस 3,560 रुपये रखी गई है. SC और ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,560 रुपये है. अगर आप लॉ ग्रेजुएट हैं और वकालत के पेशे में कदम रखने की तैयारी में हैं, तो आज का दिन बेहद अहम है. मौका हाथ से न जाने दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read