Bharat Express DD Free Dish

असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती! बिना NET पास किए भी मिल सकता है मौका, कोई फीस नहीं; फटाफट यहां करें अप्लाई

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन (BSUSC) ने 3,600 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्चुअल फैकल्टी) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती में बिना नेट (NET) पास पीएचडी धारकों को भी मौका दिया गया है और आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है.

Assistant Professor, Education

Assistant Professor Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ा मौका सामने आया है. राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन (BSUSC) ने राज्य की 10 बड़ी यूनिवर्सिटीज और 211 नए बने सरकारी डिग्री कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्चुअल फैकल्टी (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस अभियान के जरिए कुल 3687 खाली पदों को भरा जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को एक भी रुपया फीस नहीं देनी होगी.

इन 6 विषयों में निकली हैं वैकेंसी

अगर आप भी इस भर्ती के लिए योग्य हैं और अप्लाई करना चाहते हैं, तो बिना देर किए ‘HED Bihar Samarth’ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है. इस बार भर्ती आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के 6 प्रमुख विषयों के लिए निकाली गई है, जिसमें सबसे ज्यादा पद अंग्रेजी विषय के लिए हैं.

सब्जेक्ट वाइज पदों की संख्या पर एक नजर:

अंग्रेजी: 674 पद

इतिहास: 662 पद

हिंदी: 625 पद

अर्थशास्त्र: 597 पद

पॉलिटिकल साइंस: 596 पद

सोशल साइंस: 533 पद

बिना NET वाले कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना नेट (NET) क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को भी किस्मत आजमाने का मौका मिला है. इसके लिए आपके पास संबंधित विषय में कम से कम 55% मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है. हालांकि बिहार के एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी यानी उनके लिए 50% मार्क्स अनिवार्य हैं.

NET से किसे मिली है छूट?: वैसे तो आवेदकों का UGC NET, CSIR NET या बिहार SET पास होना जरूरी है. लेकिन, जिन उम्मीदवारों ने UGC के 2009 या 2016 के नियमों के तहत अपनी पीएचडी पूरी कर ली है, उन्हें NET परीक्षा पास होने की जरूरत नहीं है. वे बिना नेट के भी फॉर्म भर सकते हैं.

उम्र सीमा: उम्मीदवार की कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए. वहीं, 1 अगस्त 2026 को अधिकतम उम्र 43 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जाएगी.

बिना परीक्षा के सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

इस नौकरी को पाने के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन पूरी तरह से आपके एकेडमिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू के आधार पर होगा. कुल 100 अंकों की इस प्रक्रिया में 88 अंक आपके पुराने एकेडमिक क्वालिफिकेशन के आधार पर मिलेंगे, जबकि बाकी बचे 12 अंक इंटरव्यू और डेमोंस्ट्रेशन (पढ़ाने के तरीके) के होंगे.

ये भी पढ़ें- RGPV में परीक्षा से ठीक पहले मची खलबली, पुलिस और विपक्ष ने मोर्चा संभाला; जानें क्या है पूरा मामला

भर्ती का पूरा शेड्यूल

आवेदन की आखिरी तारीख: 15 जुलाई 2026

इंटरव्यू की तारीख: 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक

मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख: 29 जुलाई 2026

कॉलेज अलॉटमेंट और जॉइनिंग: 7 अगस्त 2026 तक

आयोग इस पूरी प्रक्रिया को बेहद तेजी से निपटाने की तैयारी में है ताकि अगस्त के पहले हफ्ते तक सभी कॉलेजों में प्रोफेसर अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकें. इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक के लिए सीधे बिहार समर्थ पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read