Bharat Express DD Free Dish

BPSC 71st Answer Key 2025: बीपीएससी परीक्षा के लिए आंसर की जल्द होगी जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड?

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की आंसर की जल्द जारी होगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे. जानें पूरी प्रक्रिया.

BPSC 71st Answer Key 2025

BPSC 71st Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 13 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 71वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की. अब अभ्यर्थी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने अनुमानित अंकों का आकलन कर सकें. पिछले पैटर्न के अनुसार, बीपीएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की सितंबर के अंत तक या अक्टूबर में जारी की जा सकती है. यह आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगी.

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर पाएंगे. यदि किसी उत्तर को लेकर असहमति हो तो तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकेगी.

आंसर की कैसे डाउनलोड करें? (BPSC 71st Answer Key 2025)

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर लॉगिन करें.
  • डैशबोर्ड से आंसर की डाउनलोड करें.
  • इसी पोर्टल के माध्यम से ऑब्जेक्शन भी दर्ज किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: SSC CGL 2025 Exam Cancelled: एसएससी परीक्षा स्थगित, दिल्ली-गुरुग्राम समेत कई केंद्रों में हुई गड़बड़ी, जल्द घोषित होंगी नई तारीखे

भर्ती के कुल पद

इस भर्ती अभियान के तहत 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पहले यह संख्या 1250 थी, लेकिन बाद में इसमें 48 और पद जोड़े गए.

चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स में कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे. मेन्स परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में शामिल किया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी. चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read