Bharat Express DD Free Dish

RRB NTPC Graduate आवेदन की तारीख बढ़ी, लाखों उम्मीदवारों को मिली राहत, जानें पूरी प्रक्रिया और फीस

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC Graduate पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर अभ्यर्थियों को बड़ा मौका दिया है. अब उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे. यहां जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका, फीस और पात्रता से जुड़ी जरूरी जानकारी.

RRB NTPC Graduate Registration Extended:

RRB NTPC Registration Extended: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर लाखों उम्मीदवारों को बड़ा राहत दिया है. जो अभ्यर्थी किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, अब वे 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

पहले यह डेडलाइन 20 नवंबर तय थी, लेकिन भारी संख्या में उम्मीदवारों की मांग और सर्वर पर बढ़ते दबाव के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 29 नवंबर तय की गई है.

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

RRB NTPC के लिए आवेदन करना बेहद आसान है. इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिख रहे ‘RRB NTPC CEN 06/2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब रजिस्ट्रेशन पेज में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  4. इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्न सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें. यह भविष्य में काम आता है.

वहीं बताते चलें कि अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर ये भी है कि आवेदन भरने के बाद भी अगर किसी विवरण में गलती हो जाए तो उसे सुधारा जा सकता है. करेक्शन विंडो 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PET एडमिट कार्ड 25 नवंबर से डाउनलोड करें, 15 दिसंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी डिटेल

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है.

इसके अलावा कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी और टाइपिंग स्किल भी अनिवार्य है.

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: पदानुसार 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क कितना है?

RRB की ओर से कैटेगरी के हिसाब से फीस तय की गई है-

  • सामान्य / ओबीसी / EWS: ₹500
  • SC / ST / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार: ₹250

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read