Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

JEE Main 2026 Result: फाइनल आंसर-की जारी, 9 सवाल हटने से छात्रों की लगी लॉटरी; अब किसी भी पल आ सकता है रिजल्ट

जेईई मेन्स के लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म! एनटीए ने फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. पेपर-1 से 9 सवालों को हटा दिया गया है, जिसका सीधा फायदा सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंकों के रूप में मिलेगा. अब बस कुछ ही देर में रिजल्ट की घोषणा होने वाली है.

JEE Main 2026, NTA Update, Final Answer Key

JEE Mains Result 2026: अगर आप भी उन लाखों छात्रों में से हैं जिन्होंने जनवरी 2026 में जेईई मेन्स (JEE Mains) की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन-1 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. इसका मतलब साफ है कि अब रिजल्ट का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. छात्र अब बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं कि उनके कितने जवाब सही हुए हैं.

9 सवालों ने पलटा पासा, छात्रों की हुई ‘चांदी’

इस बार की फाइनल आंसर-की में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों और चुनौतियों को रिव्यू करने के बाद, एनटीए ने 9 सवालों को ‘ड्रॉप’ यानी हटा दिया है. ये सभी 9 सवाल पेपर-1 (B.E./B.Tech) के थे.

अब आप सोच रहे होंगे कि इन हटाए गए सवालों का आपके स्कोर पर क्या असर पड़ेगा? तो खुशखबरी यह है कि एनटीए के नियमों के मुताबिक, जो भी सवाल ड्रॉप किए जाते हैं, उनके पूरे अंक उन सभी छात्रों को मिलते हैं जो उस परीक्षा में शामिल हुए थे. यानी इस बार हर परीक्षार्थी को सीधे-सीधे 36 नंबर का बोनस फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, कुछ शिफ्ट्स में मार्किंग पॉलिसी के आधार पर थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन ज्यादातर छात्रों के लिए यह ‘लॉटरी’ जैसा ही है.

किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट

फाइनल आंसर-की आने का मतलब यह है कि रिजल्ट की पूरी तैयारी हो चुकी है. अब एनटीए किसी भी समय जेईई मेन्स सेशन-1 के नतीजे घोषित कर सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि बिल्कुल तैयार रखें ताकि जैसे ही लिंक एक्टिव हो, वे तुरंत अपना स्कोरकार्ड और पर्सेंटाइल चेक कर सकें.

ये भी पढ़ें- वाशिम नकल कांड: छात्रों के बाद अब लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई की तैयारी

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

डाउनलोड करने का तरीका बहुत सीधा और आसान है:

सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको ‘Final Answer Keys of JEE(Main)-2026 Session-I’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

क्लिक करते ही एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी.

इस फाइल में आप अपने पेपर और शिफ्ट के हिसाब से सही जवाबों का मिलान कर सकते हैं.

इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital