Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर: लैब असिस्टेंट की परीक्षा स्थगित, ईरान में मची हलचल का असर अब घाटी की पढ़ाई पर भी!

ईरान में मचे बवाल का असर अब जम्मू-कश्मीर के छात्रों के भविष्य पर भी पड़ता दिख रहा है. सुरक्षा कारणों और छात्रों के फंसे होने की शिकायतों के बाद JKSSB ने लैब असिस्टेंट परीक्षा टाल दी है. करीब 15,000 छात्र आज परीक्षा देने वाले थे, जिन्हें अब नई तारीखों का इंतजार है.

JKSSB, Exam Postponed, Jammu Kashmir

JKSSB Lab Assistant Exam Postponed: आज सुबह जब जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्र अपनी मेहनत को अंजाम देने के लिए परीक्षा केंद्रों की ओर निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक ऐसी खबर आई जिसने सबको हैरान कर दिया. जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से आयोजित होने वाली ‘लैब सहायक’ की परीक्षा को ऐन मौके पर टाल दिया गया है.

इस फैसले के पीछे कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि सरहदों के पार हो रही उथल-पुथल है. दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद पैदा हुए तनाव और उसके विरोध में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों का असर अब जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

क्यों टालनी पड़ी परीक्षा?

आज यानी 1 मार्च 2026 की सुबह यह परीक्षा होनी तय थी, जिसमें करीब 15,000 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे. लेकिन जैसे ही ईरान के घटनाक्रम के खिलाफ घाटी और जम्मू के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, हालात बिगड़ने लगे. सड़कों पर तनाव और सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल परीक्षा को रोकना ही बेहतर समझा. जेकेएसएसबी (JKSSB) ने साफ किया है कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर सरकार के सीधे निर्देशों के बाद लिया गया है.

फंस गए थे छात्र, बोर्ड को आए सैकड़ों फोन

परीक्षा रद्द करने का एक बड़ा कारण छात्रों की तरफ से आ रही शिकायतें भी रहीं. बोर्ड के दफ्तर में आज सुबह से ही फोन की घंटियां बज रही थीं. दूर-दराज के इलाकों से आने वाले कई छात्रों ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों और जगह-जगह लगे सुरक्षा घेरों की वजह से वे परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुँच पा रहे हैं. कई छात्र बीच रास्ते में ही फंस गए थे. बोर्ड ने इन परिस्थितियों को गंभीरता से लिया और माना कि मौजूदा माहौल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराना मुमकिन नहीं है.

ये भी पढ़ें- AI के असर से Block Inc. में कर्मचारियों की छंटनी, जैक डॉर्सी का बड़ा फैसला

अब आगे क्या?

बोर्ड के इस फैसले से जहां उन छात्रों को राहत मिली है जो परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच पा रहे थे, वहीं महीनों से तैयारी कर रहे कई छात्र थोड़े मायूस भी हैं. फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना है. बोर्ड ने अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और समाचारों पर नज़र बनाए रखें. जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, नई तारीखों के साथ परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest