Urdu Conclave 2026

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 2000 पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड

लद्दाख प्रशासन ने युवाओं के लिए ‘झबस्टोक लद्दाख’ यूथ इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके तहत 25 सरकारी विभागों में 2000 पेड इंटर्नशिप के अवसर दिए जा रहे हैं. चयनित युवाओं को हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.

Ladakh Youth Internship 2026, Education

छात्रों के लिए कमाई का सुनहरा मौका

Ladakh Youth Internship 2026: युवाओं के लिए एक बहुत ही काम की और शानदार खबर सामने आई है. अगर आप पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी कामकाज को करीब से समझना चाहते हैं और कुछ नया सीखना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है. प्रशासन ने कुल 2,000 पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत युवाओं को सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस इंटर्नशिप से जुड़ी सारी जरूरी बातें क्या हैं.

क्या है ‘एलजी युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम’?

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में ‘झबस्टोक लद्दाख’ यूथ इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च किया है. इसी के तहत यह पूरा प्रोग्राम चलाया जा रहा है. इसके जरिए राज्य के युवाओं को प्रशासन के करीब 25 अलग-अलग सरकारी विभागों में काम करने का अनुभव मिलेगा.

खास बात यह है कि उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और रुचि के हिसाब से ही विभाग बांटे जाएंगे. इस इंटर्नशिप के दौरान आपको यह सीखने का मौका मिलेगा कि असल जिंदगी में सरकारी नीतियां कैसे बनती हैं और जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट्स पर कैसे काम होता है.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड और अवधि?

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से 3 महीने के लिए होगी. इस दौरान चुने गए युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि अगर इन तीन महीनों में आपका काम और परफॉर्मेंस शानदार रहता है, तो प्रशासन आपकी इंटर्नशिप को अगले 3 महीने के लिए और बढ़ा सकता है. प्रोग्राम पूरा होने पर सभी सफल उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो भविष्य में उनके करियर के लिए काफी मददगार साबित होगा.

ये भी पढे़ं- NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

जरूरी तारीखें और आवेदन का तरीका

अगर आप इस इंटर्नशिप का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो तारीखों का खास ध्यान रखें:

आवेदन की शुरुआत: 22 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं.

अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 5 सितंबर 2026 तक आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 6 सितंबर से 14 सितंबर के बीच दस्तावेजों की जांच होगी.

इंटर्नशिप की शुरुआत: 17 सितंबर 2026 से चयनित युवा अपना काम शुरू कर देंगे.

कैसे करें आवेदन?

इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक लद्दाख इंटर्नशिप पोर्टल पर जाना होगा. वहां होमपेज पर दिए गए ‘अप्लाई फॉर इंटर्नशिप’ के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना नाम, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें. फिर अपनी पसंद और स्किल के हिसाब से विभाग चुनकर फॉर्म को पूरी सावधानी के साथ सबमिट कर दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read