SSC CGL Vacancy 2025: अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के जरिए 14,582 पदों पर भर्तियों की जाएंगी. ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ के पदों पर की होंगी.
कैटेगरी-वाइज पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग (UR): 6,183 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 2,167 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 1,088 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3,721 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,423 पद
पदों की संख्या (SSC CGL Vacancy Details)
- केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक (Inspector Central Excise) – 1,306 पद
- टैक्स असिस्टेंट – 771 पद
- सीबीआईसी इंस्पेक्टर – 353 पद
- सीएजी में अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंट – 180 पद
- सीबीडीटी में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – 389 पद
- ईपीएफओ में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) – 94 पद
- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में ASO – 197 पद
- डीओपीटी सीएसएस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 682 पद
एग्जाम डेट (SSC CGL 2025 Exam Date)
टियर-1 परीक्षा: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी. टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2025 में होगी और यह भी सीबीटी मोड में होगी. गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हुई थी और 4 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है.
परीक्षा पैटर्न जानिए (SSC CGL 2025 Exam Pattern)
टियर-I परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. जिसमें 25 General Intelligence & Reasoning, 25 General Awareness, 25 Quantitative Aptitude, 25 English Comprehension से जुड़े प्रश्न होंगे. पूरा प्रश्न पत्र कुल 200 मार्क्स का होगा. जरूरी बात हर गलत उत्तर पर 0.50 निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. इसके अलावा अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन को छोड़कर, बाकी सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे.
टियर-2 (मुख्य परीक्षा) में पेपर-I सभी के लिए अनिवार्य है।इसमें गणित, रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल नॉलेज, कंप्यूटर स्किल और डेटा एंट्री शामिल होंगे. पेपर-II सिर्फ JSO पोस्ट के लिए होगा।आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी करेगा।
वेतनमान (Pay Level) (SSC CGL 2025 Salary)
- लेवल-7: ₹44,900 – ₹1,42,400
- लेवल-6: ₹35,400 – ₹1,12,400
- लेवल-5: ₹29,200 – ₹92,300
- लेवल-4: ₹25,500 – ₹81,100
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



