Bharat Express DD Free Dish

SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम के लिए शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब होगी परीक्षा

SSC CGL Exam 2025: एसएससी की ओर से सीजीएल टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं.

SSC CGL Exam 2025

SSC CGL Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा को लेकर नया अपडेट सामने आया है. एसएससी ने CGL टियर 1 परीक्षा की तारीखों को घोषणा कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था अब ने जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं. एसएससी CGL 2025 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में केवल एक पाली में आयोजित कराई जाएगी. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कब होगी परीक्षा.

कब जारी होगी परीक्षा? (SSC CGL Exam 2025) 

एसएससी की ओर से सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर के बीच एक पाली में आयोजिक कराई जाएगी. बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 14582 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 28 लाख अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट?

SSC CGL टियर 1 का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को इसे क्षेत्रीय SSC वेबसाइटों से डाउनलोड करना होगा और वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा. एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शहर और पाली (शिफ्ट) का विवरण भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 Round-2 Counseling: MCC ने जारी किया नया शेड्यूल, जानिए रजिस्ट्रेशन, चॉइस लॉकिंग और सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया

सीजीएल सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे देखें? (SSC CGL Exam 2025) 

  • सबसे पहले आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • अब लॉइन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या यूजर आईडी और पासवर्ड की डिटेल्स भरे.
  • डैशबोर्ड पर आपके सामने CGL 2025 Exam City Intimation Slip जैसा लिंक नजर आएगा.
  • इसपर आप जैसे ही क्लिक करते है आपके सामने परीक्षा सिटी की जानकारी आ जाएगी.
  • आप चाहे तो इसे डाउनलॉड भी कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read