Bharat Express DD Free Dish

NEET UG 2025 Round-2 Counseling: MCC ने जारी किया नया शेड्यूल, जानिए रजिस्ट्रेशन, चॉइस लॉकिंग और सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया

NEET UG 2025 पास करने वाले छात्रों के लिए राउंड-2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी हो गया है. 4 से 9 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग होगी. सीट अलॉटमेंट 12 सितंबर को घोषित होगी.

NEET UG 2025 राउंड-2 काउंसलिंग, जानें चॉइस लॉकिंग की तारीखें

NEET UG 2025 पास करने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-2 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.

अब मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर से 9 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर होगी.

कब होगा रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग?

नए कार्यक्रम के मुताबिक 3 सितंबर को सभी संस्थान सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन करेंगे. इसके बाद 5 से 9 सितंबर तक उम्मीदवार अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे. इसे ही चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कहा जाता है. 9 सितंबर की रात तक हर उम्मीदवार को अपनी पसंद लॉक करना अनिवार्य होगा.

किन्हें मिलेगा मौका?

राउंड-2 उन सभी छात्रों के लिए है जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी. इसके अलावा, वे उम्मीदवार भी इसमें शामिल हो सकते हैं जिन्हें पहले राउंड में सीट अलॉट हुई थी लेकिन वे उससे संतुष्ट नहीं हैं और अब बेहतर विकल्प चाहते हैं. यानी यह राउंड छात्रों के लिए एक नया अवसर है कि वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में जगह बना सकें.

कब आएगा रिजल्ट?

एमसीसी के मुताबिक राउंड-2 की सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 10 और 11 सितंबर को होगी. इसके बाद 12 सितंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 13 से 19 सितंबर के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा. इसी दौरान दस्तावेजों का सत्यापन और एडमिशन की बाकी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.

एमसीसी ने राज्य कोटे के लिए भी तारीखें घोषित कर दी हैं. राज्य स्तरीय काउंसलिंग 10 से 19 सितंबर तक चलेगी. यानी इस दौरान स्टेट लेवल की मेडिकल सीटों के लिए भी छात्रों को आवेदन का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: ग्रेजुएट्स पास के लिए बैकों में 13,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, आज से करें अप्लाई, यहां जानें योग्यता, सैलरी समेत सभी डिटेल्स

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  • NEET UG 2025 स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र (आधार, पैन, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आगे का शेड्यूल भी जारी

एमसीसी ने साफ किया है कि सिर्फ राउंड-2 ही नहीं, बल्कि आगे के राउंड्स की तारीखें भी तय कर दी गई हैं. राउंड-3 का रजिस्ट्रेशन 24 से 29 सितंबर के बीच होगा और इसका परिणाम 3 अक्टूबर को आएगा. इसके बाद स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर से होगी और रिजल्ट 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read