Bharat Express DD Free Dish

UGC NET December 2025: फॉर्म भरते हुए कर दी थी गलती? NTA ने दिया सुधार का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवार 12 नवंबर तक अपनी कुछ डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं.

UGC NET December 2025

UGC NET December 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) का मौका दे दिया है.

अगर आपने फॉर्म भरते वक्त किसी जानकारी में गलती कर दी थी, तो अब आप उसे ठीक कर सकते हैं. यह करेक्शन विंडो 10 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 की रात 11:59 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे.

फॉर्म में सुधार का एक ही मौका

एनटीए ने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक बार का अवसर है. यानी उम्मीदवार अपने आवेदन में बदलाव केवल एक बार कर पाएंगे. एक बार सबमिट करने के बाद फॉर्म “फ्रीज” हो जाएगा और उसके बाद किसी भी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा. इसलिए सलाह यही है कि फॉर्म सबमिट करने से पहले हर डिटेल को दोबारा ध्यान से जांचें.

किन जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं उम्मीदवार

करेक्शन विंडो में कुछ ही जानकारियों को अपडेट करने की अनुमति दी गई है. इनमें शामिल हैं-

  1. जन्मतिथि
  2. पिता का नाम
  3. माता का नाम
  4. कैटेगरी (श्रेणी)

अगर इन विवरणों में कोई गलती रह गई है, तो इसे ठीक करने का यही सही समय है.

इन जानकारियों में बदलाव नहीं होगा

वहीं कुछ डिटेल्स ऐसी हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता. एनटीए ने साफ किया है कि उम्मीदवार नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो, सिग्नेचर, पता और एग्जाम सिटी में किसी तरह का संशोधन नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- RRB Group D Exam 2025: 1 लाख से ज्यादा पदों पर परीक्षा की तैयारी तेज, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप

ऐसे करें सुधार

जो उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. वहां “UGC NET December 2025 Application Correction” या “Correction Window” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.

अब आप उन जानकारियों को एडिट कर सकते हैं जिनकी अनुमति एनटीए ने दी है. बदलाव करने के बाद सभी जानकारी को एक बार फिर ध्यान से जांचें और “Submit” पर क्लिक करें. अंत में संशोधित फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी जरूर डाउनलोड कर लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read