Bharat Express DD Free Dish

UP Board Exam 2026: आखिर क्यों छात्र खुद नहीं डाउनलोड कर पाएंगे अपना एडमिट कार्ड? जानें UPMSP का नया नियम

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं. 50 लाख से ज्यादा छात्र इस बार परीक्षा में बैठेंगे. जानें एडमिट कार्ड से लेकर सेंटर लिस्ट और मॉडल पेपर डाउनलोड करने तक की पूरी जानकारी.

UP Board Exam 2026 Guide

ये AI जेनरेटेड इमेज है.

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए साल की सबसे बड़ी घड़ी करीब आ गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल यानी 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं. अगर आप या आपके परिवार में कोई इस साल परीक्षा दे रहा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की किस्मत का फैसला करने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने कमर कस ली है.

ऐसे मिलेगा एडमिट कार्ड

अक्सर छात्र इंटरनेट पर इस तलाश में रहते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें. यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है कि अगर आप ‘रेगुलर’ स्टूडेंट हैं, तो आप खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. बोर्ड के नियमों के मुताबिक, रेगुलर छात्रों को अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड मिलेगा, जिस पर स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर होना अनिवार्य है. बिना इसके आपको परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. हां, अगर आप ‘प्राइवेट’ छात्र हैं, तो आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा का समय और कड़े इंतजाम

इस बार परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से होगी. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नकल करने या कराने वालों पर इस बार गाज गिरनी तय है. प्रदेश भर के 8000 से ज्यादा सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं. यानी आपकी हर हरकत पर तीसरी आंख की नजर होगी.

सेंटर लिस्ट और मॉडल पेपर

अगर आपको अभी भी अपना परीक्षा केंद्र (Exam Center) ढूंढने में दिक्कत आ रही है, तो घबराइए मत. यूपी बोर्ड की वेबसाइट के ‘Downloads’ सेक्शन में जाकर आप अपने जिले की पीडीएफ फाइल देख सकते हैं. इसके अलावा, आखिरी समय में तैयारी को पुख्ता करने के लिए बोर्ड ने मॉडल पेपर भी जारी किए हैं. जानकारों का कहना है कि पिछले 5 साल के पेपर सॉल्व कर लेने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है और पेपर का पैटर्न भी समझ आ जाता है.

कब तक आएगा रिजल्ट?

परीक्षाएं शुरू होते ही छात्रों के मन में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता शुरू हो जाती है. अगर हम पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें, तो यूपी बोर्ड अब बहुत तेजी से कॉपियां चेक करता है. उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2026 जारी, 12 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल अंक, एक क्लिक पर देखिए यहां

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read