Bharat Express DD Free Dish

Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं की बल्ले-बल्ले, अपरेंटिस के लिए 2,865 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर. आवेदन ऑनलाइन wcr.indianrailways.gov.in पर 30 अगस्त से शुरू.

Railway Jobs: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है. ये भर्ती जबलपुर, भोपाल (मध्य प्रदेश) और कोटा (राजस्थान) डिवीज़न में की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं और 12वीं पास की होनी चाहिए. इसके अलावा आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है.

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • ओबीसी: 3 साल की छूट
  • एससी/एसटी: 5 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूडी (सामान्य): 10 साल
  • पीडब्ल्यूडी (ओबीसी): 13 साल
  • पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी): 15 साल

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क ₹141 रहेगा. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवार के लिए ये आवेदन शुल्क ₹41 रहेगा.

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- SSC Phase 13 Exam City Slip 2025: उम्मीदवारों के लिए SCC ने परीक्षा सिटी स्लिप की जारी, जानिए कब होगी परीक्षा?

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • जन्म प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • अगर शुल्क लागू होता है तो ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट ले लें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read