Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस छोड़ने के बाद अब भाजपा में आ गए अरविंदर लवली, मोदी सरकार के मंत्री ने दिलाई सदस्यता, राजकुमार चौहान ने भी भगवा चोला ओढ़ा

कांग्रेस में रहे कई राजनेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ज्‍वॉइन कर लिया. कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी अब भाजपा के चेहरे बन गए हैं.

Arvinder Singh Lovely

भाजपा में आ गए अरविंदर सिंह लवली

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Arvinder Singh Lovely Party: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिस्सा बन गए हैं. उनको मोदी सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने BJP की सदस्यता दिलाई है. लवली के अलावा राजकुमार चौहान ने भी भगवा चोला ओढ़ लिया है. दोनों नेताओं को आज ही BJP में एंट्री मिल गई.

अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने उनके बजाय किसी और चेहरे को लोकसभा चुनाव से टिकट दे दिया था, इससे वह खफा हो गए थे. हालांकि, एक इंटरव्‍यू में लवली ने खुद कहा, “मैंने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के लिए कोई मांग नहीं की.” बहरहाल, इस पूर्व कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में भगवा साफा ओढ़ा.

अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में शामिल होने की एक वीडियो सामने आई है, आप देख सकते हैं कि आज कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को ज्‍वॉइन कर लिया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भाजपा में शामिल हुए हैं.

मीडिया​कर्मियों से बातचीत में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस पार्टी पर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि “भई मुझसे ये कहा गया था कि राजकुमार चौहान, संदीप दीक्षित जैसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लो.” मैंने गलत होते देखा तो मैंने तय किया कि यहां अब नहीं रहना.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital